फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On Sunday, 1589 got the anti-corona vaccine

रविवार को 1589 ने लगवाया कोरोना रोधी टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
On Sunday, 1589 got the anti-corona vaccine
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 6 केंद्रों पर टीकाकरण किया। इन केंद्रों में 1589 लोगों को टीका लगा। इनमें 18-44 आयु वर्ग के 741 लोगों ने पहली और 586 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से अधिक आयु के 129 लोगों ने पहली और 133 ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं दूसरी ओर जिले में पिछले तीन दिन में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। जिले में कोरोना के अब भी दो एक्टिव केस हैं। इनको होम आइसोलेट किया गया है। रविवार को 127 लोगों ने अपनी जांच कराई है। अब तक जिले में 405411 लोग अपनी जांच करवा चुके हैं। इनमें से 31108 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक कोरोना से 643 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सितंबर और अक्तूबर में कोरोना टीकाकरण के अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचने में सफल रहा है। इन दो माह में विभाग ने 5.4 लाख लोगों का टीकाकरण किया है। जिले में अब तक 85 प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। जिले में अब भी 2.2 लाख लोगों का टीकाकरण होना बाकी है। विभाग ने जिले के 9.3 लाख लाभार्थियों को इस माह के अंत तक टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक जिले में 7.35 लाख का टीकाकरण हो चुका है। 2.25 लाख लोग सुरक्षा चक्र में प्रवेश कर चुके हैं।
विज्ञापन

यमुना तलहटी का क्षेत्र विभाग के लिए चुनौती
टीकाकरण अभियान में यमुना तलहटी का क्षेत्र विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। इस क्षेत्र के लगभग 15 गांवों में अब भी टीकाकरण संतोषजनक नहीं है। यहां लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग हर सप्ताह जागरूकता कैंप का आयोजन कर रहा है। गांव रामड़ा, गढ़ी बैसिक, जलालपुर, पत्थगढ़, जलालपुर द्वितीय, बापौली, पत्थरगढ़, नंगला आर व पार, जलालपुर आदि गांवों पर विभाग का फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान में तेजी लाएंगे : डॉ. पाशी
टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। इस अभियान में और भी तेजी लाई जाएगी। वैक्सीन की जिले में कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि वो मास्क का प्रयोग करें। जिन लोगों ने दूसरी डोज समय पर नहीं लगवाई है वो टीके की दूसरी डोज अवश्य लगवा लें।
डॉ. मनीष पाशी, नोडल अधिकारी कोरोना टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed