{"_id":"6e4eea2270346f83c9e9e6912bbfc7ee","slug":"on-spot-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन द स्पॉट बिजली बिलों से सुधरेंगे हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन द स्पॉट बिजली बिलों से सुधरेंगे हालात
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली निगम ने बिलों मेेें होने वाली गड़बड़ी और उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए ऑन द स्पॉट बिलिंग योजना को लागू करने का फैसला लिया है। निगम अगस्त से इस योजना की शुरुआत करेगा। इसके लिए एचपीएल कंपनी द्वारा मीटर रीडरों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जो अब अंतिम चरण में है।
बिजली निगम ने मिशन डिजिटल इंडिया के तहत अपनी संपूर्ण प्रक्रिया को हाईटेक करने की योजना बनाई है। स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट, ऑनलाइन बिलिंग के बाद निगम ने अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑन द स्पॉट बिलिंग योजना की भी शुरुआत की है। निगम के इस फैसले से जहां बिल प्रिंटिंग पर आने वाली लागत कम होगी।
वहीं मीटर रीडिंग, बिल प्रिंटिंग व वितरण में आने वाली दोहरी लागत भी कम होगी। इस फार्मेट में गलत बिल जाने की भी कोई गुंजाइश नहीं होगी। यदि कोई बिल में गड़बड़ी हुई तो उसका समाधान भी उसी वक्त हो जाएगा
विज्ञापन
ट्रायल में सफलता के बाद हो रही शुरुआत
निगम इस योजना का ट्रायल मॉडल टाउन सब डिविजन पर ले चुका है जिसमें सफलता भी मिली थी लेकिन ऑनलाइन बिलिंग योजना शुरू होने कारण निगम ने इस योजना को दो माह पहले बंद कर दिया था। निगम ने इस योजना के बेहतर परिणामों को देखते हुए, इसे अब सर्कल स्तर पर लागू करने का निर्णय लिया है। हलांकि शुरुआती दौर में इसे केवल सिटी डिविजन तक ही सीमित रखा जाएगा।
बोगस रीडिंग के झंझट से मुक्ति
निगम की इस योजना से मीटर रीडिंग हो रही गड़बड़ी पर रोक लगेगी। मीटर रीडर केे उपभोक्ता के घर जाकर रीडिंग लेनी पड़ेगी तथा बिल भी उसी समय बनाना होगा । ऐसे में बोगस रीडिंग से गलत बिल जारी करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।
एचपीएल कंपनी मीटर रीडरों को दे रही प्रशिक्षण
बिजली बिल बनाने वाली एचपीएल कंपनी मीटर रीडरों को ऑन द स्पॉट बिलिंग का प्रशिक्षण दे रही है तथा मशीनों में उपभोक्ताओं का डाटा फीड करने का काम भी अंतिम चरण में है।
वर्जन
शहर में अब ऑन दि स्पॉट बिलिंग शुरु की जाएगी। इसे पहले मॉडल टॉउन सब डिविजन में शुरु किया गया था। इस योजना के बेहरत परिणाम मिले हैं। अब इसे डिविजन स्तर पर शुरु किया जाएगा।
बीएस गर्ग अधीक्षण अभियंता बिजली निगम