फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On Hanuman Jayanti, the whole city will recite Hanuman Chalisa along with 8 verses

Panipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर शाम आठ बजे पूरा शहर करेगा एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
On Hanuman Jayanti, the whole city will recite Hanuman Chalisa along with 8 verses
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव के लिए शहर में तैयारी तेज कर दी हैं। शोभायात्रा के दिन शाम आठ बजे पूरा शहर एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेगा। शोभायात्रा में निगम के सभी पार्षद शामिल होंगे। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज शोभायात्रा में सबको आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव के संबंध में निगम पार्षद नवल जिंदल के कार्यालय में रविवार को बैठक कर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। उनके साथ पार्षद अमित नारंग व पार्षद कमल अरोड़ा भी बैठक में पहुंचे। विकास गोयल ने कहा कि पानीपत के राजा स्वयं प्रभू प्रकटेश्वर हनुमान नगर यात्रा पर आ रहे तो समस्त पानीपत निवासी सड़कों पर आकर अपने देवता का स्वागत, आराधना करेंगे। यात्रा न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चलकर भीम गोड़ा मंदिर, सेठी चौक, अमर भवन चौक के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड से होती हुई पचरंगा बाजार आएगी। यहां स्वामी ज्ञानानंद महाराज आशीर्वाद देंगे। पानीपत नगर के नागरिक भी सभी पार्षदों से कमेटी चौक पर मुलाकात कर सकेंगे। दशहरा कमेटी पानीपत के अध्यक्ष रमेश माटा ने कहा कि पानीपत में हनुमान जन्मोत्सव दीपावली पर्व की तरह मनाया जाता है। सनातन धर्म संगठन के अध्यक्ष कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि पानीपत के समस्त मंदिर हनुमान जन्मोत्सव में एक साथ भाग ले रहे हैं। पानीपत के विभिन्न क्षेत्रों की झांकियां विभिन्न मंदिरों की कीर्तन मंडलीय इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अपनी-अपनी तैयारी कर रही है। सबको रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष सतबीर गोयल ने कहा कि रात आठ बजे सारा पानीपत एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed