{"_id":"588f86f44f1c1b981de8077c","slug":"offiers-saport-bhaichara-comman-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी सहयोग और भाइचारे के लिए आमजन के बीच पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी सहयोग और भाइचारे के लिए आमजन के बीच पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। जाट आरक्षण के लिए चल रहे धरने और प्रदर्शन के बीच प्रशासनिक अधिकारियाें ने आमजन के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत उपमंडल अधिकारी गौरव कुमार ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और वहा लोगों से भाईचारा कायम करने की अपील की। एसडीएम ने इस दौरान उपमंडल के पटवारी और ग्राम सचिवों को भी इस मामले में जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए।
एसडीएम गौरव कुमार ने सोमवार को डीएसपी दलबीर सिंह के साथ विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गांव बिहौली नाके का जायजा लेने के दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में क्षेत्र में अशांति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ग्रामीण भी सतर्क रहें। कोई भी संगठन शांतिपूर्वक ढंग से अपनी मांगों के लिए धरना, प्रदर्शन कर सकता है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। डीएसपी दलबीर सिंह ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और ऐसे लोगों से सजग रहें।