फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officials preparing for development work in rural wards

Panipat News: ग्रामीण वार्डों में विकास कार्याें की तैयारी में अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Officials preparing for development work in rural wards
पानीपत। नगर निगम ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों में विकास कार्याें की शुरुआत कर दी है। निगम इन वार्डों में पार्कों के जीर्णोद्धार के साथ निकासी पर भी जोर दे रहा है। नगर निगम ने वार्ड नंबर 26 के अंतर्गत आने वाले बाबरपुर एरिया में निकासी के दो टेंडर लगाए हैं। इनमें करीब 42 लाख रुपये खर्च होंगे। इन विकास कार्याें में बाबरपुर मंडी के नालों की निकासी दुरुस्त होगी। वहीं, कालरा फैक्टरी वाली गली में दोनों ओर नाले बनाए जाएंगे। जिससे यहां की निकासी का पानी मुख्य ड्रेन तक जा सके। इससे आसपास के लोगों को गंदे पानी के भराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम ने वार्ड के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 13-17 पार्क में 20 लाख रुपये से पार्क का जीर्णोद्धार करने का फैसला किया है। इसके अलावा ग्रामीण विस क्षेत्र में आने वाले वार्ड 14 के सर छोटू राम पार्क में भी करीब पौने छह लाख रुपये से ओपन जिम और झूले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम एक्सईएन राहुल पूनिया ने बताया कि इन वार्डों के इन विकास कार्याें की डिमांड नगर निगम को मिली थी। जिस पर निगम इंजीनियरों ने भौतिक निरीक्षण किया और लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए इन विकास कार्याें का अनुमानित बजट के हिसाब से खाका खींचा। अब इन विकास कार्याें को पूरा करवाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनकी शुरुआत कराई जाएगी। अनुमान है कि निगम फरवरी 2025 तक इन कामों को पूरा कर शहर के लोगों को समर्पित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed