फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officers should not be negligent in public work: MLA

जनता के काम में लापरवाही न बरतें अधिकारी : विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Officers should not be negligent in public work: MLA
समालखा। विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि वे समालखा हलके के लोगों के ताउम्र आभारी रहेंगे। उनका कर्ज जीवनभरनहीं उतार सकते हैं। वे इन सबके बीच उनके कामों को प्रमुखता के साथ कराएंगे। अधिकारी भी इसमें ध्यान दें। लोगों के कामों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने ये बात अपने पहले धन्यवादी दौरे के दौरान गांव हल्दाना में लोगों को संबोधित करते हुए कही। गांव में ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि ग्रामीण गांव की समस्या बताएं ताकि उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद से बचें और पंचायती तौर पर ही उसके समाधान का प्रयास करें। ग्रामीणों ने विधायक मांगपत्र व शिकायतें दी है। जिसमें खेतों के रास्तों को पक्का करवाना, तालाब की खुदाई, कम्युनिटी हाल बनवाना शामिल है। छात्राओं द्वारा गांव के राजकीय स्कूल को अपग्रेड करवा कर 12वीं तक का करवाने की मांग की गई। गांव में जिम खुलवाने की भी मांग की गई। मनमोहन भड़ाना ने मौका पर ही सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर शिकायतों के निवारण व मांगपत्र पर काईवाई के करने को कहा। लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समालखा हलके में जो भी पहले होता था उसे भूलकर अधिकारी नए सिरे से जनता की सेवा में लग जाएं। इस मौके पर सरपंच पति देवेंद्र, बीईओ नीलम कुंडू, बीडीपीओ नितीश यादव, एसडीओ पब्लिक हैल्थ मोहित शर्मा, सचिव मनदीप, नवीन कानुनगो, जयकिशन पटवारी, संदीप घनघस, रोशन छौक्कर, सुरेंद्र छौक्कर व लालचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed