फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officers' flurry of claims

Panipat News: एक घंटे की बारिश में बही अफसरों के दावों की झड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Officers' flurry of claims
पानीपत। मानसून की पहली बारिश में ही शहर जलमग्न होने के बाद पैदा स्थिति को देख निगम के जिम्मेदार अधिकारी और विकास की ताल ठोकने वाले नेता दूसरे दिन भी बेअसर दिखे। डीसी ने आनन-फानन सुबह ही अधिकारियों की बैठक बुलाई। दो घंटे चली बैठक में अधिकारियों ने दावों की झड़ी लगा दी। मगर, इसके दो घंटे बाद ही एक घंटे हुई 37 मिमी. बारिश ने दावों की फिर से पोल खोलकर रख दी। जीटी रोड, सर्विस लेन और जिला सचिवालय समेत कई जगह पानी जमा हो गया। ड्रेन संख्या-एक में पानी पूरे दिन खतरे के निशान से ऊपर बहता रहा। निगम आयुक्त ने बैठक से दूरी बनाए रखी। उनके प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे। यहां जीटी रोड के नाले का डिजाइन और ड्रेन एक के पानी के कुछ हिस्से को बाबरपुर के नजदीक ड्रेन दो में ले जाने के प्रोजेक्ट के साथ सनौली रोड पर मार्बल मार्केट पर काम करने का फैसला लिया। शहर में पानी निकासी के प्रबंध को लेकर डीआरओ की अध्यक्षता में कमेटी का भी गठन किया।
विज्ञापन

डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को शहर में बारिश के दौरान जमा पानी की निकासी व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक करीब दो घंटे तक चली। उन्होंने रविवार के हालात पर चिंता जताई और संबंधित अधिकारियों को मैदान में उतरकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के दौरान ऐसे हालात नहीं होने चाहिए। डीआरओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी में नगर निगम एक्सईएन, एमई, सिंचाई विभाग के एक्सईएन और एलएनटी के प्रतिनिधि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। डीसी ने नगर निगम जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवर व नालों की सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
तीन प्रोजेक्ट, जिन पर पहले हो जाना चाहिए था काम...
एलएनटी के एक साल से अटके नाले का नया डिजाइन
जीटी रोड के समानांतर दोनों तरफ एलएनटी का नाला है। यह नाला जीटी रोड के पानी निकासी के लिए बनाया गया है। इन सबके बाद भी जीटी रोड पर खादी आश्रम व संजय चौक के समीप बारिश का पानी जमा हो जाता है। रविवार की बारिश में जीटी रोड पर तीन से चार फुट पानी जमा हो गया था। यहां से निकल पाना मुश्किल हो गया था। नाले को दुकानों के साथ शिफ्ट करने को लेकर एक साल से योजना बन रही है। यह अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। अब नाले का नया डिजाइन बनाया जाएगा। इसमें एलएनटी के साथ नगर निगम व जन स्वास्थ्य विभाग के अलावा दूसरे संबंधित विभाग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेन एक की सफाई-
ड्रेन संख्या एक शहर की लाइफ लाइन है। सिंचाई विभाग 10-11 लाख में इसकी सफाई करा देता था। इस बार नगर निगम ने ड्रेन की सफाई अपने हाथ में ली। बजट पांच गुना से अधिक 58.50 लाख कर सफाई का ठेका दिया। ठेकेदार आज तक इसकी सफाई नहीं कर पाया है। वार्ड-25 में सिल्ट घरों में जाने से लोग सोमवार को विरोध में उतर आए। ठेकेदार ने इसके बाद काम तेज किया। अब ड्रेन एक से बरसात का पानी अलग-अलग भागों में बांटकर टोल प्लाजा के समीप ड्रेन में पंहुचाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। कमेटी बुधवार को अपनी रिपोर्ट डीसी को देगी।
सनौली रोड मार्बल मार्केट का मरम्मत कार्य

पानीपत-हरिद्वार रोड मार्बल मार्केट के पास खस्ता हो चुका है। यहां तीन से चार फीट गहरे गड्ढे बने हैं। बारिश में पानी जमा होने से बड़े वाहनों का निकल पाना मुश्किल हो गया है। डीसी ने सिंचाई और जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को पानी निकासी का निर्देश दिया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत करेगा। यह काम मंगलवार को शुरू किया जाएगा।


यहां इतनी बारिश हुई
खंड बारिश
पानीपत 37 एमएम
समालखा 03 एमएम
मतलौडा 05 एमएम
सोमवार को दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। करीब तीन बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक बारिश चली। जिला सचिवालय के मुख्य गेट, सुखदेव नगर से लालबत्ती तक सर्विस लेन, जीटी रोड एसबीआई के सामने पानी जमा हो गया। लोगों को पानी से होकर जाना पड़ा। असंध रोड पर नगर निगम का सीवर ओवरफ्लो रहा। रामलाल चौक से कुछ आगे बीच सड़क में सीवर का मैनहाेल टूटा पड़ा है। यहां वाहन चालकों के डर से बचाने के लिए कांटेदार पेड़ की टहनियां खड़ी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed