फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officers and employees will clean the offices every Friday

हर शुक्रवार कार्यालयों की सफाई करेंगे अधिकारी एवं कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees will clean the offices every Friday
पानीपत। मच्छर जनित बीमारी डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से मुक्ति के लिए अब हर शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में सफाई की जाएगी। यह विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही सुनिश्चित करेंगे। सभी विभागों को विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि हर शुक्रवार को कार्यालय छोड़ने से पहले सभी कूलर खाली करके इनका पानी निकाला जाएगा। कपड़े से रगड़कर साफ करके टंकी को सुखाया जाएगा। यदि संभव हो तो टेमिफोरस दवा भी डाली जाए। ऐसा करने से रुके हुए पानी में इन बीमारियों को फैलाने वाले मच्छरों के अंडे और बच्चे नष्ट हो जाएंगे। पीने के पानी एवं पानी की टंकी को ढककर रखें। अपने घरों पर भी गमले, पानी के फव्वारे और छत पर रखे टूटे-फूटे सामानों में पानी ठहरने नहीं दें। आमजन से आह्वान किया कि वे अपने घरों में साफ-सफाई को लेकर पूरी एहतियात बरतें और अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed