फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officer reprimanded for dereliction of duty

Panipat News: ड्यूटी में कोताही पर अधिकारी को लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Officer reprimanded for dereliction of duty
पानीपत। जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित शिविर में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में 259 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने इनमें से 123 शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया। इसके अलावा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक अधिकारी को फटकार लगाई। इस तरह की गलती दोबारा मिलने पर उसे सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान उपायुक्त ने प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने की पहल करते हुए प्रत्येक फरियादी को एक-एक पौधा देना शुरू कर दिया। शिविर में 350 लोगों को अमरूद, जामून, तुलसी व आंवला के पौधे दिए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि हम पौधे लगाकर अगली पीढ़ी के जीवन को और आगे बढ़ाने का सकंल्प लेना चाहिए। इसके लिए हमें पौधा रोपण करने के साथ साथ उसकी परवरिश करने के भी जिम्मेदारी उठानी होगी। उपायुक्त ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से अपील की कि वे समय की कीमत को पहचाने व प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गए समय पर पहुंच कर अपनी शिकायतों का निवारण करवाए।
विज्ञापन

निंबरी गांव निवासी बलिंद्र ने बताया कि गांव के कुछ लोग तालाब की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। अगर समय रहते उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उनके हौंसले और बढ़ेंगे। उपायुक्त ने डीडीपीओ को मुआयना कर रिपोर्ट शीघ्र देने के निर्देश दिए। वैभव ने नगर निगम की सड़क पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने व उसके साथ लगती फैक्ट्री की जमीन पर अवैध प्लॉट काटने के प्रयास के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन हल नहीं हुआ। दीपक वासी मनाना ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में सड़क हादसे में उसका एक पैर टूट गया था। वह आज भी मजदूरी करने में असमर्थ है। हलदाना वासी सुशील ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी किसी तरह की कोई राशि नहीं मिलने की शिकायत रखी। सन्नी वासी शक्ति विहार काॅलोनी में फैमिली आईडी मेें आय कम कराने की अपील की। सेक्टर 24 के निवासियों ने सीवर लाइन खुलवाने की मांग की। इसके साथ सेक्टर में सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग रखी। इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एसपी अजीत सिंह शेखावत, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीआरओ रणविजय सिंह सुलतानिया, नायब तहसीलदार अस्तित्व, डिप्टी सीईओ कंचन, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल, निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक व कृषि विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुहाड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed