फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Odd-Even: Auto Union said- will wait till 10

ऑड-ईवन : ऑटो यूनियन ने कहा- 10 तक करेंगे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Odd-Even: Auto Union said- will wait till 10
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू हुए छह दिन बीत गए। फॉर्मूले को लागू करते समय शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाने की बात तय हुई थी। लेकिन, शनिवार को बैठक नहीं हुई। उधर, इस बारे में पुलिस प्रशासन और ऑटो यूनियन के दावे अलग-अलग हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम से राहत मिली है। वहीं ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जाम से कोई राहत नहीं मिली।
चालकों की रोजी रोटी पर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने 10 सितंबर को एक बड़ी बैठक बुलाने का एलान किया है। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए सोमवार को ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू किया गया था। फॉर्मूले को लागू करने से पहले पिछले शनिवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ऑटो ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि शनिवार को एक बार फिर बैठक होगी। जिसमें ऑड-ईवन की समीक्षा की जाएगी। ऑटो यूनियन के प्रधान नरेश डाहर ने बताया कि प्रशासन ने शनिवार को कोई बैठक नहीं की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में कोई भी बदलाव नजर नहीं आया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वह 10 सितंबर तक इंतजार करेंगे। प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो 10 सितंबर को बैठक होगी और इसके बाद आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed