{"_id":"620abddfd8c6bf26c230ea13","slug":"objections-will-have-to-be-filed-by-march-15-on-the-assessment-of-property-tax-panipat-news-knl989825193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स की एसेसमेंट पर 15 मार्च तक दर्ज करवानी होगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स की एसेसमेंट पर 15 मार्च तक दर्ज करवानी होगी आपत्तियां
विज्ञापन
पानीपत। संपत्ति कर का सर्वे करने वाले एजेंसी की ओर से अब शहर के संपत्ति मालिकों को उनकी संपत्ति कर की असेसमेंट दी जा रही है। जिस पर दावे या आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 15 मार्च की तिथि को निर्धारित किया गया है। 15 मार्च तक आने वाले दावे या आपत्तियों को याशी कंपनी की ओर से 30 मार्च तक सही किया जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल से पीएमएस हरियाणा पर नया अपडेटेड डाटा अपलोड कर दिया जाएगा।
खास बात ये है कि इस नए डाटा में वे भी संपत्तियां होंगी जिनको अपडेट किया गया होगा और वे भी होंगी जिसमें लोगों ने कुछ अपडेट ही नहीं करवाया है। इसके लिए निगम अधिकारियों और याशी एजेंसी की ओर से शहर के लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी संपत्ति के असेसमेंट के आधार पर अपनी संपत्ति के ब्योरा की जांच परख करें। अगर इसमें कोई त्रुटि है तो उसे ऑफलाइन या ऑनलाइन सही करवाएं।
बता दें कि नए सर्वे के मुताबिक शहर में करीब पौन दो लाख संपत्तियां मिली हैं। इनमें से 70 प्रतिशत डाटा ही इंटेग्रेटेड हो पाया था। जिसकी वजह से शहर के हजारों लोग गलत संपत्ति कर बनने की वजह से परेशान थे। इसे लेकर निगम ने याशी के माध्यम से अब लोगों को असेसमेंट बंटवाई है। इनमें त्रुटि होने पर इसे आवेदन कर दुरुस्त करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
ये आ रही समस्याएं, निगम लगवा रहा कैंप
नए प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में और संपत्ति कर की असेसमेंट में लोगों के सामने संपत्ति कर, नाम, पता और एरिया के गलत होने की समस्याएं आ रही हैं। इसके अलावा कई संपत्तियों की प्रॉपर्टी आईडी तक नहीं है। इन संपत्तियों को साथ लगती संपत्तियों से अटैच किया गया है। जिससे एक संपत्ति कर कर और एरिया दोगुना हो जाता है जबकि दूसरी संपत्ति की न तो कोई आईडी बनती है और न कर बनता है। हालांकि इनको ठीक करवाने के लिए निगम याशी कंपनी की ओर से कैंप तक लगवा रहा है। जहां लोग अपनी संपत्तियों के दस्तावेज देकर इसे दुरुस्त करवा सकते हैं।
दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा ठीक : याशी
अगर किसी संपत्ति के नाम, पते या एरिया में कोई त्रुटि है तो उसके लिए निगम में ऑफलाइन या वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। दस्तावेजों के आधार पर उसकी त्रुटि को ठीक किया जाएगा। एक अप्रैल से पूरा डाटा पीएमएस हरियाणा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
- मनीश शर्मा, मैनेजर, याशी।