{"_id":"62509cb8accb735ea4306a94","slug":"number-will-be-written-on-every-pillar-help-will-be-given-on-fault-panipat-news-knl1043433100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर खंभे पर लिखा जाएगा नंबर, फॉल्ट पर मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर खंभे पर लिखा जाएगा नंबर, फॉल्ट पर मिलेगी मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में बिजली फॉल्ट कम करने के लिए बिजली निगम प्लान तैयार कर रहा है। फॉल्ट को कम करने के लिए हर खंभे पर फीडर नंबर और खंभे का नंबर लिखे जाने की तैयारी है। इससे किसी भी एरिया के खंभे में फॉल्ट होने पर वहां से गुजरने वाले लोग खंभा नंबर और फीडर नंबर देख बिजली निगम को सूचना दे सकें कि यहां फॉल्ट हुआ है। सूचना पर मदद की जा सकेगी। इससे बड़ा ब्रेकडाउन बचाया जा सकता है। यह पहल पानीपत बिजली निगम ने ही पांच महीने पहले शुरू की है।
ट्रायल के लिए 20 खंभे पर रिफ्लेक्टर लगाए, हादसे व फॉल्ट हुए कम
ट्रायल के लिए बिजली निगम ने जीटी रोड और काबड़ी रोड पर जाते हुए 20 खंभों पर रिफ्लेक्टर से फीडर का नाम और खंभा नंबर लिखा है। पांच महीने पहले खंभों पर रिफ्लेक्टर से नाम और नंबर लिखे गए थे, जिसके परिणाम भी आए हैं। बिजली निगम के एसई ढुल ने बताया कि रिफ्लेक्टर से खंभे पर नाम और नंबर लिखने से फॉल्ट में कमी आई है इसी के साथ सर्दियों में होने वाले हादसों में भी कमी आई थी। खंभों पर रात को रिफ्लेक्टर से नाम लिखने के कारण लाइट पड़ते ही चमकती है।
जिले के सभी खंभो पर नाम नंबर लिखने की मांगेंगे ग्रांट
जिले के सभी खंभों पर फीडर नाम, नंबर लिखने की तैयारी की जा रही है। पांच महीने के ट्रायल के बाद पानीपत बिजली निगम की यह पहल कामयाब हुई है। एसई सुरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि ट्रायल के बाद अब यूएचबीवीएन के अधिकारियों से जिले के सभी खंभों पर नाम और नंबर लिखने की अनुमति मांगी जाएगी। इजाजत मिलने के बाद तेजी से काम शुरू होगा।