फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now you will not have to stand in line for OPD slip, token will be available from POS machine

Panipat News: कर्ज लिए थे 40 हजार, ब्याज चुकाए 55 हजार, फिर प्रताड़ना से तंग आ दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to stand in line for OPD slip, token will be available from POS machine
पानीपत। देसराज कॉलोनी में एक ई-रिक्शा चालक ने फाइनेंसर की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। 14 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी तो उसने पड़ोसियों की मदद से पिता के शव को फंदे से नीचे उतारा। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि 40 हजार कर्ज की जगह पीड़ित ने 55 हजार ब्याज चुकाया था। इसके बावजूद आरोपी उसका ई-रिक्शा छीन ले गए और मारपीट भी की, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

देसराज कॉलोनी निवासी नसरीन उर्फ निराली ने बताया कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद देवर दिलशाद उर्फ दिल्ला (24) से उसका निकाह हुआ था। दिलशाद ई-रिक्शा चलाता था। दिलशाद ने छह माह पहले फाइनेंसर महेंद्र से 40 हजार रुपये कर्ज लिए थे, जिसे 10 रुपये मासिक ब्याज की दर से लौटाना था। दिलशाद हर माह ब्याज की रकम चुका रहा था। अब तक वह 55 हजार रुपये दे चुका था, इसके बावजूद फाइनेंसर महेंद्र और उसके साथी टोनी लगातार दिलशाद पर 40 हजार रुपये देने का दबाव बना रहे थे। पिछले 20 दिनों से उनकी प्रताड़ना बढ़ गई थी। वह घर पर आकर भी हाथापाई करने लगे थे। बीते बुधवार को आरोपी घर पर आए और जबरदस्ती 10 हजार रुपये छीनकर ले गए। उसके साथ व पति के साथ मारपीट की। इससे पति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह फैक्टरी गई थी, जबकि चारों बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर बाद बड़ी बेटी स्कूल से घर लौटी तो उसने पिता दिलशाद का शव फंदे पर लटका देखा। उसने पड़ाेसियों की मदद से शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। नसरीन का आरोप है कि उसके पति ने फाइनेंसरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। आरोपी उसके पति की ई-रिक्शा भी हड़प चुके थे।
विज्ञापन




वर्जन



परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर फूल कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed