फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now work will be done on tender worth more than Rs 1.5 lakh in the corporation.

Panipat News: निगम में अब डेढ़ लाख से अधिक की राशि के टेंडर पर होंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Now work will be done on tender worth more than Rs 1.5 lakh in the corporation.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। नगर निगम ने विकास कार्यों में एक बड़ा बदलाव किया है। अब डेढ़ लाख से अधिक के विभागीय विकास कार्य टेंडर के आधार पर कराए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त ने इसके आदेश इंजीनियरिंग शाखा को दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में विभागीय कार्य नगर निगम अधिकारी बिना टेंडर के करवा लेते थे। पिछले दिनों कई कामों पर सवाल उठ गए थे। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों से चर्चा की और 1.50 लाख से अधिक के विकास कार्य टेंडर प्रक्रिया के आधार पर कराने का फैसला लिया। नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार को इसके बार में पत्र भी जारी किया। जिसमें कहा कि कई बार विभागीय कार्य डेढ़ लाख रुपये से अधिक राशि के होने पर बिना टेंडर करवा लिए जाते थे। अब ऐसा नहीं होगा। अब डेढ़ लाख से अधिक की राशि के विकास कार्य टेंडर के आधार पर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम में विभागीय कार्य बिना टेंडर कराए जाते थे। ऐसे में इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारी स्वतंत्र होते थे। वे किसी भी नजदीकी को काम दे देते थे। ऐसे में कई बार आपत्ति आती थी। अधिकारियों के पास भी इनकी शिकायत जाती थी। ऐसे में अधिकारियों ने विकास कार्यों को टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
विभागीय कार्य पहले डेढ़ लाख तक विकास कार्य बिना टेंडर के करा देते थे। अब यह टेंडर प्रक्रिया में कराए जाएंगे।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article