फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now water and sewerage connection will be available for Rs 1550, no road cut fee will be charged.

Panipat News: अब 1550 में मिलेगा पानी व सीवरेज कनेक्शन, नहीं लगेगा रोड कट शुल्क

Thu, 16 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 16 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now water and sewerage connection will be available for Rs 1550, no road cut fee will be charged.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अब पानी और सीवरेज के नए कनेक्शन लेने के लिए केवल 1550 रुपये खर्च करने होंगे। सरकार ने रोड कट शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है। पहले कनेक्शन लेने पर गली या सड़क काटने के शुल्क के रूप में 5940 से 9900 रुपये तक वसूले जाते थे। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह राहत सिर्फ रिहायशी (घरेलू) कनेक्शन लेने वालों के लिए अगले पांच वर्ष तक प्रभावी रहेगी।
नगर निगम ने शहर में जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अवैध कनेक्शन की पहचान शुरू कर दी है। निगम की टीम अब तक 12,800 नोटिस जारी कर चुकी है। इनमें से करीब 1500 नागरिकों ने आवेदन जमा कर अपने कनेक्शन वैध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन



आयुक्त ने बताया कि घरेलू जलापूर्ति और सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन जमा होने के एक सप्ताह के भीतर संबंधित उपभोक्ता को नया कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने मीटर नहीं लगवाया है उनका वार्षिक बिल 1,440 रुपये तक आएगा। मीटर लगे कनेक्शन पर यह बिल केवल 720 रुपये रहेगा। व्यावसायिक कनेक्शन पर सालाना बिल 1500 रुपये और बिना मीटर के 15,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले निगम की ओर से गली या सड़क तोड़ने पर नागरिकों से भारी रोड कट शुल्क वसूला जाता था। कच्ची या इंटरलॉकिंग ब्लॉक वाली गली के लिए 5940 रुपये, सीमेंट कंक्रीट या तारकोल सड़क के लिए 9900 रुपये तक लिए जाते थे।




ये जमा कराने होंगे दस्तावेज



कनेक्शन के लिए लोगों को अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री, आवेदक का आधार कार्ड, परिवार पहचानपत्र, फोटो, प्रॉपर्टी आईडी, पानी मीटर का बिल (यदि पहले से है), शपथपत्र निगम कार्यालय में जमा करवाना होगा। आवेदन पर निगम की टीम मौके का निरीक्षण करेगी। इसके बाद नया कनेक्शन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed