{"_id":"65da59bcb1540e9cc801e007","slug":"now-travel-in-panipat-to-delhi-passenger-train-for-rs-25-panipat-news-c-244-1-sknl1009-114239-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत से दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में अब 25 रुपये में सफर, पहले लगता था 50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत से दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में अब 25 रुपये में सफर, पहले लगता था 50 रुपये
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना के समय पैसेंजर ट्रेनों में भी एक्सप्रेस ट्रेनों का लिया जा रहे किराये में रेलवे मंत्रालय ने शुक्रवार की आधी रात से फिर से पुराने शटल पर किराया लागू किया है। इससे लोकल जाने वाले यात्रियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। शुक्रवार आधी रात के बाद रेलवे के यूटीएस सिस्टम और मोबाइल ऐप पर नया किराया अपडेट कर दिया गया है और शनिवार सुबह से ही टिकट लेने वाले यात्रियों को कम किराए का लाभ मिलना शुरू हो गया है। अब पानीपत से न्यूनतम किराया 10 रुपये ही लगेगा और पानीपत से दिल्ली जाने के लिए जहां यात्रियों को 50 रुपये देने पड़ते थे, अब 25 रुपये में दिल्ली तक सफर कर सकेंगे।
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे के द्वारा कोरोना समय से पैसेंजर ट्रेनों में भी एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया लिया जा रहा था। यात्रियों की लंबे समय से मांग थी कि पैसेंजर ट्रेनों में किराया कम किया जाए। अब जाकर यात्रियों की यह मांग पूरी हुई है। किराए में कटौती के फैसले से पानीपत जिले के हजारों यात्रियों का इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है क 2020 में कोरोना के समय रेलवे सभी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनों में बदल दिया था जिससे किराए में तीन गुना तक वृद्धि हुई थी। लेकिन अब किराये का पुराना स्लैब लागू होने से न्यूनतम किराया 10 रुपये हो गया है। पानीपत से दिल्ली जाने के लिए 50 की जगह 25 रुपये कर दिया गया है।
यात्री बोले किराया घटने से मिली बड़ी राहत
कृष्ण, रमेश और विद्यावती ने बताया पैसेंजर ट्रेनों में किराया कम होने से उनको बड़ी राहत मिली है। वे पानीपत से दिल्ली काम से आना जाना होता है। कोरोना काल में पैसेंजर ट्रेन का किराया बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था। वे लंबे समय से किराया कम करने की मांग कर रहे थे। अब किराया कम किया गया है। उनको हर रोज दोगुना किराया देना पड़ता था। अब राहत की कुछ सांस मिली है।