फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the salary of outsourcing personnel will be released on HKRN portal

अब एचकेआरएन पोर्टल पर जारी होगा आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मियों का वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now the salary of outsourcing personnel will be released on HKRN portal
पानीपत। उच्चतर शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मियों का वेतन हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) पोर्टल से जारी होगा। इसको लेकर निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सभी कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग में काफी संख्या में ऐसे कर्मी कार्य कर रहे हैं, जिन्हें आउटसोर्स पर रखा गया है। इन कर्मियों का डाटा हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर डाल दिया गया है। अभी तक इनका डाटा विभाग की साइट पर दिया गया था। इसे अलग कर दिया गया। पोर्टल पर इन सभी का डाटा अपलोड हो गया। सरकार ने इन कर्मियों का वेतन अब पोर्टल से जारी करने का निर्णय लिया है। अभी तक मुख्यालय से ही वेतन जारी हो रहा था। नई व्यवस्था में पोर्टल से दिया जाएगा। जिस पर कर्मियों का डाटा पोर्टल पर पोर्ट किया गया है।
विज्ञापन

उच्च्तर शिक्षा निदेशालय के अनुसार उनके वेतन का अदायगी एचकेआरएन की साइट से प्राप्त पेमेंट कंफर्मेशन के अनुसार दो प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इसके साथ ही दो प्रतिशत जीएसटी की कटौती डीडीओ की ओर से की जाएगी। इसमें यह भी बताया गया कि जिन कॉलेजों के पास जीएसटी नंबर है। वे इस अनुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने जारी की गाइडलाइन
कर्मियों के वेतन एचकेआरएन पोर्टल से जारी होने को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने गाइडलाइन भी जारी की है। निर्देशानुुसार जिन महाविद्यालयों के पास जीएसटी नंबर नहीं है, वे जीएसटी में शून्य कटौती दिखाए, निगम से प्राप्त अंकित खाता नंबर को ध्यान में रखें। बिल तैयार कर निगम एचआरकेएन को भेजें। इसके साथ ही जिनका बजट भेजा गया, उनकी सैलरी मिलने में परेशानी आ रही है। इसके बारे मुख्यालय में सूचना भेजें। इसके लिए जारी पत्र में दिए गए प्वाइंट्स को स्पष्ट करें। तभी पोर्टल से इन कर्मियों की सैलरी जारी हो पाएगी। अगर कोई प्राचार्य समय से जानकारी नहीं देता। इसके चलते सैलरी मिलने में किसी को परेशानी होती है। वह इसके लिए खुद जिम्मेदार होगा।

उच्चतर शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मियों का वेतन हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) पोर्टल से जारी होगा। इसको निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सभी कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र भेजकर अवगत कराया है। हालांकि अधिकतर कॉलेजों में आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियुक्त नहीं किया जाता।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed