फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the responsibility has increased, next target is Paralympics 2028: Navdeep

अब जिम्मेदारी और बढ़ी, अगला लक्ष्य पैरालंपिक 2028 : नवदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now the responsibility has increased, next target is Paralympics 2028: Navdeep
इसराना। पेरिस पैरालंपिक में जैवलिन में स्वर्ण पदक विजेता नवदीप सिंह को अर्जुन अवार्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

नवदीप सिंह के अर्जुन अवार्ड मिलने पर पैतृक गांव बुआना लाखू में खुशी का माहौल है। नवदीप सिंह ने अवार्ड लेने के बाद कहा कि अब उसकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। नवदीप ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अमेरिका में होने वाले पैरालंपिक-2028 में स्वर्ण पदक जीतना है। नवदीप सिंह की मां मुकेश ने बताया कि उनके व परिवार के लिए शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा है। वह बेटे नवदीप सिंह को अर्जुन अवार्ड लेते देखकर बहुत खुश हुईं। उसने अपनी आंखों से सपना पूरा होता देखा है। नवदीप सिंह ने बताया कि वह अपने खेल में और अधिक सुधार लाएगा। इसको लेकर लगातार अभ्यास कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

नवदीप सिंह बताया कि उसके पिता उसको पहलवान बनाना चाहते थे। वह बचपन में ही गांव के अखाड़े में जाने लगा था। उस समय उसकी उम्र करीब दस साल थी। यहां कोच नरेंद्र मलिक ने कुश्ती के कई दांव सिखाए। पिता दलबीर व मां मुकेश रानी को नवदीप के अखाड़े में कुश्ती के दांव देख उम्मीद जगी। नवदीप को इससे पहले बाल उत्कृष्ट अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने यह सम्मान तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से प्राप्त किया। दस साल पहले कमर में चोट लगने के बाद कुश्ती छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने अपने सपने को साकार करने के लिए जैवलिन को थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवदीप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन ःनवदीप सिंह ने टोकियो पैरालंपिक-2020 में 40.80 पार कर चौथा स्थान पाया। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में 40.05 पार कर चौथा स्थान पाया। एशियन पैरा गेम्स-2024 में 40.48 मीटर के साथ चौथा स्थान पाने के बाद इसी वर्ष वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2024 में 42.82 मीटर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed