फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the possibility of fog and rain

अब कोहरा और बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now the possibility of fog and rain
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में बीते तीन दिन से दिन में धूप खिलने से लोगों को हल्की राहत मिली है। हालांकि सर्दी का प्रकोप जारी है। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का मैदानी क्षेत्रों में असर दिख रहा है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। देश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई जिससे शीत लहर में कमी आई। हालांकि सर्दी का प्रकोप जारी है, लेकिन पिछले कई दिनों की तुलना में बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से देश के अलग-अलग राज्यों में कोहरा, बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही कहा गया है कि अभी तापमान में बढ़ोतरी होगी और इससे बारिश होगी। वहीं पछुआ हवाएं चलने से सर्दी में इजाफा होगा और बारिश और बर्फबारी के बाद सर्दी ओर जोर पकड़ेगी। इधर मौसम विभाग कोहरा छाने और बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। 23-25 दिसंबर तक पंजाब और हरियाणा में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

क्या संकेत दे रहा मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर और उससे सटे इलाके में पश्चिमी विक्षोभ खत्म हो गया है। एक के बाद एक-दो और पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। पहला 24 दिसंबर और दूसरा 26 दिसंबर को होगा। पिछले दिनों की तुलना में वीरवार को शीतलहर से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इस वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। 26 से 29 दिसंबर के बीच कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
यह रहा तापमान
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में सर्दी अपना असर दिखा रही है। सुबह और शाम में ओस भी गिर रही है। रात के तापमान में गिरावट हो रही है। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। नमी की मात्रा 38 प्रतिशत के करीब रही जबकि हवा की गति भी 6 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इस तरह से मौसम रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है।

शनिवार तक मौसम व तापमान सामान्य रहने की संभावना है। रविवार से तीन दिन तक कहीं-कहीं बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है। उसके बाद भी छिटपुट बादल छा सकते हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed