फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the land will also be prepared Aadhar number

अब जमीन का भी तैयार किया जाएगा आधार नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now the land will also be prepared Aadhar number
पानीपत। वन नेशन वन रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम के तहत वर्ष 2023 तक जमीनों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इसमें हर जमीन या खेत को एक पंजीकरण नंबर दिए जाने की तैयारी की जा रही है। यह नंबर 14 अंक का हो सकता है। इस यूनिक नंबर से कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड न केवल ऑनलाइन देख पाएगा बल्कि डाउनलोड भी कर पाएगा। इससे लोगों को अपनी जमीन के कागजात हासिल करने में आसानी होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाओं में भी इस यूनिक नंबर का प्रयोग हो सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार देश की पूरी जमीन का डाटा डिजिटल फार्मेट में एक ही जगह एकत्रित करने के लिए एक पोर्टल बनाएगी। इस डिजिटल पोर्टल पर ही सारा डाटा उपलब्ध होगा। कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर अपनी जमीन का यूनिक पंजीकरण नंबर डालकर इसकी जानकारी निकाल सकेगा। फार्मेट में एक ही जगह एकत्रित करने के लिए सरकार एक पोर्टल बनाएगी। इस डिजिटल पोर्टल पर ही सारा डाटा उपलब्ध होगा। कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर अपनी जमीन का यूनिक पंजीकरण नंबर डालकर इसकी जानकारी निकाल सकेगा।
विज्ञापन

ड्रोन से होगी जमीन की पैमाइश, नहीं होगी गड़बड़ी की आशंका
वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम के जरिए सरकार ड्रोन की मदद से जमीन नापेगी। ड्रोन से जमीन की पैमाइश से किसी तरह की गलती या गड़बड़ी की आशंका नहीं होगी। इसके बाद इस पैमाइश को सरकारी डिजिटल पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा में राज्य सरकार ने गांवों को लाल डोरा मुक्त करने के लिए गांव में घरों और प्लाटों की पैमाइश ड्रोन से की है। ड्रोन का प्रयोग इसमें बहुत सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजात लेने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर
यूनिक नंबर से कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन की पूरी डिटेल और कागजात आसानी से देख पाएगा। इससे आम लोगों को कागजात लेने के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जमीन खरीदने व बेचने में भी पारदर्शिता आएगी।

यह योजना लागू होती है तो लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस यूनिक नंबर से कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड न केवल ऑनलाइन देख पाएगा बल्कि डाउनलोड भी कर पाएगा। - डॉ. वीरेंद्र देव आर्य, उपनिदेशक, कृषि विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed