फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the heat will trouble you, the temperature of the district is rising

Panipat News: अब सताएगी गर्मी, बढ़ने लगा जिले का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Now the heat will trouble you, the temperature of the district is rising
पानीपत। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी से लोगों को परेशानी होने लगी है। दिनभर तेज धूप व बढ़ते तापमान से लोगों को पसीने छूटने लगे हैं। रविवार और सोमवार को तापमान दो डिग्री बढ़ा। दिन भर हवा की रफ्तार कम व तेज धूप निकलने से रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम लगातार परिवर्तनशील है। पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ने लगा है। बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को हवा की रफ्तार कम होने से तापमान दो डिग्री बढ़ा। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस बार अप्रैल के महीने में ही मई के महीने जैसी गर्मी महसूस की जाने लगी है। बढ़ते तापमान के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

परिवार का हर दूसरा व्यक्ति वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द, उल्टी व दस्त से ग्रस्त हो रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ने लगी है। इसका मुख्य कारण मौसम बदलाव है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि मौसम में लगातार बदलाव होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। दो दिन बाद बुधवार को फिर से तापमान में कमी आएगी। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री पहुंच जाएगा। फिर हल्के बादल छाने से शुक्रवार को तापमान घटकर 33 डिग्री पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह फिर तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्म लू सताने लगेगी। अनुमान है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिक गर्मी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed