{"_id":"6116badd8ebc3ee0747573cf","slug":"now-the-application-process-will-start-in-colleges-from-august-16-new-admission-schedule-released-panipat-news-knl799068167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में अब 16 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, दाखिले का नया शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में अब 16 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, दाखिले का नया शेड्यूल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालयों में 12 अगस्त से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया स्थगित होने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने फिर से नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 26 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद पहली कट ऑफ 2 सितंबर को जारी की जाएगी। कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल फिर से जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने कमर कस ली है। अब विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेजों को तैयार करने में जुट गए हैं। वहीं, कॉलेजों में भी आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
जारी निर्देशानुसार इस बार सिर्फ दो मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो 1 सितंबर को रजिस्ट्रेशन हेतु फिर से पोर्टल ओपन किया जाएगा व मुख्यालय के निर्देशानुसार दाखिले किए जाएंगे। 16 अगस्त से 26 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अंतिम आदेश उच्चत्तर शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकूला द्वारा जारी ही मान्य होंगे।
यह होगा दाखिले का नया शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - 16 से 26 अगस्त
दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच - 18 से 28 अगस्त
पहली मेरिट सूची - 2 सितंबर
फीस जमा करवाने की अवधि - 2 से 6 सितंबर
दूसरी मेरिट लिस्ट - 8 सितंबर
फीस जमा कराने की अवधि - 8 से 11 सितंबर
पोर्टल दोबारा खोलने की तिथि - 13 सितंबर
कॉलेजों में अब 16 अगस्त को आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका शेड्यूल उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कर दिया गया है। 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने से शहर के कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
-डॉ. अजय गर्ग, प्राचार्य, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।