फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now problems related to property ID will be reduced

Panipat News: अब कम हो सकेंगी प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Now problems related to property ID will be reduced
पानीपत। शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उनकी प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकेंगी। नगर निगम ने शहर के पुराने सर्वे की संपत्तियों के मैन्यूअल रिकॉर्ड और नक्शों को याशी के नए सर्वे के ऑनलाइन रिकॉर्ड से मिलान करना शुरू कर दिया है। रिकॉर्ड के पूरे मिलान के बाद शहर की वैध एरिया में बनी अवैध संपत्तियों, नाम, एरिया आदि का सही रिकॉर्ड हो सकेगा। इसके लिए निगम ने ऑनलाइन पोर्टल पर 1.80 लाख संपत्तियों का रिकॉर्ड लिया है। वहीं, दूसरी ओर शहर के सभी 26 वार्डों के पुराने सर्वे के मैन्यूअल नक्शे प्रिंट करवा लिए हैं। जिनमें शहर की संपत्तियां करीब 1.40 लाख हैं। अब हर संपत्ति के मैन्यूअल रिकॉर्ड को ऑनलाइन खंगाला जा रहा है। जिसके बाद इनके सही डाटा को मिलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया को इंटीग्रेशन मैपिंग का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
कैटेगरी में हो सकता है बदलाव
डाटा को मैप करने वाले निगम कर्मचारियों ने बताया कि शहर की कोई भी संपत्ति जहां पहले थी, उसकी लोकेशन आज भी वही रहेगी। सिर्फ इसकी कैटेगरी में बदलाव किया जा सकता है। जैसे पहले किसी की मिक्स यूज कैटेगरी रही हो और संपत्ति मालिक ने उसे अब रिहायशी या व्यावसायिक बना लिया है। कुछ लोग ऐसा टैक्स बचाने को लेकर करते हैं। वहीं, जो 2011 में खाली प्लाट थे, अब वहां भवन बन चुके हैं। इनमें भी कैटेगरी बदली जा चुकी है। जिसे ऑनलाइन देखा जा रहा है। सबसे अहम बाद सब डिवीजन पॉलिसी की है। पहले जो बड़े प्लाट थे अब उनके टुकड़े कर छोटे प्लाट बना दिए गए हैं। जिससे संपत्तियों की संख्या ज्यादा हो गई है।बॉक्स
विज्ञापन


बॉक्स
पहले चरण में 25 हजार का हुआ इंटीग्रेशन
निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की पुरानी और नई प्रॉपर्टी आईडी की मैपिंग हो रही है। पहले चरण में करीब 25 हजार संपत्तियों का इंटीग्रेशन हो चुका है। जल्द ही सभी संपत्तियों के रिकॉर्ड का मिलान हो जाएगा। जिसके बाद तकरीबन हर प्रकार की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
हो रही मैपिंग: डीएमसी
नगर निगम ने पुरानी संपत्तियों के रिकॉर्ड से नई का मिलान शुरू कर दिया है। सही रिकॉर्ड होने से शहर के लोगों की समस्याएं खत्म हो सकेंगी। इस काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विनोद नेहरा, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed