फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now live creations will be depicted on government walls

Panipat News: अब सरकारी दीवारों पर होगा सजीव रचनाओं का चित्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now live creations will be depicted on government walls
शहर से गंदगी हटाने और सुंदर बनाने के लिए निगम ने एक नई योजना बनाई है। जिसमें शहर की सरकारी इमारतों की दीवारों पर पेंटिंग कराई जाएगी। ये पेंटिंग साधारण नहीं होगी। इसमें सजीव रचनाओं का चित्रण कराया जाएगा। जिसे कुशल चित्रकार एवं वास्तुकार बनाएंगे। इससे दीवारों के आसपास गंदगी डालने वाले लोग भी सचेत होंगे और शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी। निगम ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर टेंडर तक लगा दिया है। जिसमें सबसे पहले लाल बत्ती चौक से लेकर लघु सचिवालय तक और स्काई लार्क से बस स्टैंड तक जीटी रोड पर बने सरकारी भवनों की दीवारों को पेंट किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी रास्ते पर आने वाले बिजली के खंभों पर भी सजीव रचनाएं उकेरी जाएंगे। इसके बाद शहर की बाकी सरकारी इमारतों को पेंट किया जाएगा। इस काम पर 38.89 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस प्रकार के पेंटिंग केवल अयोध्या और दिल्ली जैसे शहरों में ही देखने को मिलती हैं लेकिन शहर की सजीव रचनाओं उनसे अद्भुत बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

यहां होगा काम:
निगम अधिकारियों ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जीटी रोड को कवर करने के बाद निगम हाली पार्क, शिवाजी स्टेडियम, शहर में पानी के ट्यूबवेल के कमरे और अन्य सरकारी इमारतों को भी इसी तर्ज पर पेंटिंग कराएगा। हर जगह सुंदर लाइव कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। इससे इन दीवारों के आसपास सफाई भी रहेगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। स्काई लार्क से बस स्टैंड तक पूरी दीवार सरकार है। ये पूरी दीवार शहर की सबसे सुंदर दीवारों में से एक होगी। लाल बत्ती से दमकल केंद्र और सचिवालय के आसपास का एरिया भी सुंदर और स्वच्छ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जनः
शहर को सुंदर बनाने पर होगा कामः निगम
शहर को सुंदर बनाने को लेकर इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जल्द ही प्रोजेक्ट पूरा होगा। इसकी सफलता पर शहर की अन्य सरकारी इमारतों पर भी सुंदर पेंटिंग बनाई जाएंगी। पेंटिंग में खास तौर पर सजीव रचनाओं पर फोकस किया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed