फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now industrial sectors will be illuminated with fancy lights, work started

Panipat News: अब फैंसी लाइटों से जगमग होंगे औद्योगिक सेक्टर, काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Now industrial sectors will be illuminated with fancy lights, work started
पानीपत। शहर के औद्योगिक सेक्टर अब फैंसी लाइटों से जगमग होंगे। निगम ने सेक्टर 25 और 29 बाइपास समेत मलिक पंप से अग्रसेन चौक तक जाने वाली सड़क पर डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटों का काम शुरू करवा दिया है। यहां पोल पहुंचना शुरू हो चुके हैं। ये प्रोजेक्ट करीब पौने दो करोड़ का है। जिसमें करीब दौ सो पोल लगाए जाने हैं। इससे दोनों सेक्टरों के चारों भागों में रोजाना आवागमन करने वाले दस हजार से भी ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि निगम ने दिल्ली की ओर जाने वाली बाइपास के कुछ एरिया पर पहले भी फैंसी पोल लगाए थे लेकिन पूरे बाइपास एरिया को कवर नहीं किया जा सका। इसके बाद सेक्टर 25 में मलिक पंप से लेकर अग्रसेन चौक तक, अग्रसेन चौक से दिल्ली बाइपास की ओर और अग्रसेन चौक से लेकर बबैल नाके की ओर का एरिया बचा था। जिस पर अब ये लाइटें लगने जा रही हैं। इससे सेक्टर 25 के दोनों भाग और सेक्टर 29 के दोनों भागों के हजारों लोगों को फायदा होगा। नगर निगम यहां करीब पौने तीन करोड़ से एक साइड का काम चालू भी कर चुका है। वहीं, दूसरी साइड वाले रास्ते पर भी करीब ढाई से तीन करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसके बाद सेक्टरों के मुख्य रास्ते पक्के और रात को फैंसी लाइटों की रोशनी से भरे होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के बड़े औद्योगिक सेक्टरों में बाइपास के नवनिर्माण और लाइटों की काफी लंबे समय से परेशानी थी। काफी बार उद्योगपति भी इनकी मांग सरकार से कर चुके थे। यहां टूटी सड़क और रात को अंधेरा हादसों और आपराधिक वारदातों का कारण बनती है। अब पक्के साफ सुथरे रोड और रात को फैंसी लाइटों की रोशनी से ये सेक्टर जगमगा उठेंगे। जो शहर की सुंदरता को भी बढ़ाने का काम करेंगी। नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विंग के जेई गौरव कुमार ने बताया कि फैंसी लाइटों को लगाने का काम शुरू हो चुका है। इनको जल्द ही इंस्टॉल करवा दिया जाएगा। जिसका फायदा दोनों सेक्टरों के दोनों भागों के हजारों लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed