फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now four candidates compete for mayor

Panipat News: मेयर के लिए अब चार प्रत्याशियों में मुकाबला

Sun, 02 Mar 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 02 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now four candidates compete for mayor
पानीपत। नगर निगम चुनाव के लिए मेयर के लिए दो और पार्षद पद के लिए 16 नामांकन वापस लिए गए हैं। अब मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ एक निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। वहीं 26 वार्डों में पार्षद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं निर्दलीय को भी शनिवार को चुनाव चिह्न दिए। इसके साथ धरातल पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आखिरी दिन भाजपा ने जहां वार्ड-23 से अश्वनी धींगड़ा तो वहीं कांग्रेस ने वार्ड-12 में पूर्व मेयर सुरेश वर्मा का नामांकन उठवाया। अश्वनी धींगड़ा और सुरेश वर्मा ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन वापस लेने के साथ चुनाव चिह्न दिए गए। एसडीएम कार्यालय में नामांकन को लेकर सुबह ही लोग पहुंच गए। इसके लिए दोपहर तक गहमा गहमी मची। दोपहर बाद तक स्थिति स्पष्ट होने के बाद बाकी को चुनाव चिह्न दिए गए। मेयर के लिए भाजपा की कोमल सैनी, कांग्रेस की सविता गर्ग, आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल खेड़ा और एक निर्दलीय केवल सिंह मैदान में रहे हैं।
विज्ञापन

इन 18 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस
मेयर उम्मीदवार भाजपा से दिनेश कुमार व कांग्रेस से संजय गर्ग कवरिंग का नामांकन दाखिल किया था। दोनों ने शनिवार को अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। वार्ड पार्षद के लिए वार्ड-6 से अनीता, वार्ड-7 से अजय कटारिया, वार्ड-12 से पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने नामांकन वापस लिया। वार्ड-16 से नमिशा कुमार व रिशु, वार्ड-18 से पंकज कुमार, वार्ड-20 से सागर, वार्ड-21 से राजबाला, वार्ड-23 से सुलेख चंद व अश्वनी कुमार ढींगड़ा, वार्ड-24 से नैंसी ढींगड़ा, रीना देवी व वैशाली और वार्ड-26 से प्रज्ञा भट्ट ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मतदान के लिए 365 बूथ बनाए
नगर निगम के 26 वार्डों में 365 पोलिंग बूथ बनाए हैं। यहां 4,8,534 मतदाता हैं। इनमें से 217559 पुरुष और 1,90,962 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 13 अन्य मतदाता है। जिले से नौ मार्च को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके बाद 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी।

वर्जन
मेयर के लिए दो और पार्षद पद के लिए 16 लोगों ने नामांकन वापस लिए हैं। नगर निगम में मेयर पद के लिए चार और 26 वार्डों में वार्ड के सदस्यों के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आबंटित कर दिए गए हैं।
ब्रह्मप्रकाश, चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed