फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now encroachment has become a divider in the markets.

Panipat News: बाजारों में अब अतिक्रमण बना डिवाइडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Now encroachment has become a divider in the markets.
पानीपत। त्योहारी सीजन के आते ही शहर के बाजारों के साथ मुख्य रास्तों पर भी अतिक्रमण बढ़ने लगा है। आम तौर पर बाजारों में अतिक्रमण दुकानों के बाहर होता था लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार के बीच रास्ते पर अतिक्रमण होने लगा है। जो बाजार के तंग रास्तों में एक तरह से डिवाइडर की भूमिका निभाता है। बताया जा रहा है कि दुकानों के बाहर रोड के बीच में अतिक्रमण दुकानदार ही करवाते हैं। इसकी एवज में रेहड़ी-फड़ी वालों से शुल्क वसूला जाता है। इसकी एवज में उनको दुकानों के आगे बैठने और सामान बेचने की इजाजत दी जाती है।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सुबह ही बाजार सज जाता है। दोनों तरफ दोपहिया वाहनों की पार्किंग बन चुकी है। कई जगह तो चार पहिया वाहन तक पार्क कर दिए जाते हैं। वहीं अब भी रिक्शा में माल की लोडिंग अनलोडिंग चलती है। बाजार के चारों तरफ प्रवेश के रास्तों पर अतिक्रमण फैला हुआ है। सलारगंज गेट से देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के बीचो बीच अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। वहीं सलारजंग गेट से इंसार बाजार की तरफ चौक में ई-रिक्शा के साथ फड़ी वालों के चलते आवाजाही में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन



अतिक्रमण के हाल पर बोले शहरवासी
बॉक्स
त्योहारों के चलते बढ़ी है भीड़
त्योहारों को देखते हुए बाजारों में भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। पुलिस द्वारा सख्ती शुरू करने के बाद से कुछ राहत मिली है। हालात पहले से ज्यादा सुधरे हैं।
रिंकू मलिक।


पुलिस बरते सख्ती
ज्यादातर दुकानदार ही अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण करवाते हैं। जिससे जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। पुलिस को इन पर भी सख्ती करनी चाहिए।
अशोक।

चार पहिया वाहनों को एंट्री करे बैन
बाजारों में दो पहिया वाहन ज्यादा हैं। ई-रिक्शा और रिक्शा दिन में भी चलती हैं। इनकी वजह से ज्यादा परेशानी होती है। चार पहिया वाहनों की भी एंट्री बैन होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र लांबा।

दुकानदार पुलिस का करें सहयोग
दुकानदारों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। ग्राहकों के लिए आराम से आने जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। कई बार कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठा जाते हैं।

रोहित राणा।

वर्जन:
अतिक्रमण की समस्या को लेकर बाजार प्रधानों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग मांगा गया था। उस दौरान चर्चा हुई थी कि कुछ दुकानदार शुल्क लेकर अपनी दुकानों के बाहर रेहड़ी फड़ी लगवाते हैं और उनसे शुल्क वसूलते हैं। अगर ऐसा कोई मामला सामने आया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed