फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now employee will not die while cleaning sewerage manhole

Panipat News: अब सीवरेज मैनहोल साफ करते समय कर्मचारी की नहीं जाएगी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now employee will not die while cleaning sewerage manhole
पानीपत। अब सीवरेज मैनहोल साफ करते समय किसी भी कर्मचारी की जान नहीं जाएगी। इसके लिए एक बार फिर से रबर प्लांट ने नगर निगम के सफाई कर्मियों के लिए एडवांस केयर स्कूबा सैट ट्रॉली दी है। इस उपकरण में चार पहिए लगे हैं। इस पर चार ऑक्सीजन सिलिंडर एक साथ रखे जा सकते हैं। जिससे जुड़ी करीब 100 फुट की पाइप और स्कूबा माॅस्क कर्मचारी को पूरी ऑक्सीजन पहुंचाती रहेगी और कर्मचारी चार घंटे तक भी मैनहोल में काम कर पाएगा। बताया जा रहा है कि इस उपकरण की कीमत करीब चार लाख रुपये है। रबर प्लांट ने निगम को ऐसी दो ट्रॉली दी हैं। इसके अलावा भी कई आधुनिक उपकरण निगम को दिए हैं। इससे पहले भी रबर प्लांट की ओर से निगम को करीब 20 लाख के आधुनिक उपकरण दिए गए थे। दूसरी ओर निगम को एक ट्रैक्टर और जेटिंग मशीन भी दी जा चुकी है। ये पैसा रबर प्लांट अपने सीएसआर फंड से देता है। खास बात ये है कि प्रदेश में केवल पानीपत नगर निगम ही इकलौता ऐसा निगम है जहां कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ये उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

अब तक रबर प्लांट की ओर से सीवर सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए फुल बॉडी सूट, गैस मॉनिटर, ऑक्सीजन सिलिंडर और मॉस्क, नायलोन लेडर, सिक्योरिटी बेल्ट, हेलमेट और गम बूट, एयर ब्रिदिंग मॉस्क, इन लाइन एयर ब्रिदिंग एपरेटस, एयर ब्लॉअर, हेड मॉनिटर लैंप, सेफ्टी गोगल, तक दिए जा चुके हैं। अब एडवांस केयर स्कूबा सैट ट्रॉली दी गई है।
विज्ञापन


वर्जन:
सीवर मैनहोल की सफाई करने वाले कर्मियों के लिए रबर प्लांट ने सीएसआर से आधुनिक उपकरण दिए हैं। इनसे सीवर की सफाई भी हो सकेगी और कर्मियों की जान भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed