फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now cleaning will be done with the super sucker machine that pulls the dirt

गंदगी खींचने वाली सुपर सकर मशीन से अब होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now cleaning will be done with the super sucker machine that pulls the dirt
पानीपत। वार्ड नंबर 9 के नालों की सफाई तो निगम ने करवा दी थी, अब यहां की सीवरेज लाइन की ब्लॉकेज को खुलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने दो-दो सुपर सकर मशीन तैयार की है। गंदगी खींचने वाली यह मशीन विभाग की है जो कई माह से खराब पड़ी थी। इसका जेटिंग सिस्टम का एक पार्ट विदेश से आना था, जिसके लिए इसे दिल्ली भेजा गया था। अब यह काम करने लगी है। वहीं, विभाग ने दूसरी मशीन को भिवानी के जनस्वास्थ्य विभाग से कुछ समय के लिए मंगवाया है। अब ये दोनों मशीनें मिलकर वार्ड 9 के ब्लॉक सीवरेज सिस्टम को खोलेंगी।
विज्ञापन

विभाग अधिकारियों का कहना है कि दिन में सफाई करवाई जाएगी। रात को ठंड ज्यादा होने की वजह से सीवरेज ब्लॉकेज खोलने में परेशानी होगी। हालांकि दिन में ट्रैफिक प्रभावित जरूर रहेगा लेकिन मौसम के अनुसार काम करने में ज्यादा सफलता मिलेगी। दोनों मशीनों के साथ पूरे एरिया की ब्लॉकेज को सप्ताह भर के भीतर खोल दिया जाएगा। इस मशीन की विशेषता के बारे में बताया जाता है कि यह दो सौ फीट दूरी से भी गंदगी खींच लेती है।
विज्ञापन

ब्लॉक सीवर खुलने के बाद होगा समाधान
नगर निगम ने अमर भवन चौक और मेन सड़क के नालों की सफाई तो करवा दी थी लेकिन सीवरेज ब्लॉकेज नहीं खोला जा सका। ये काम निगम व पब्लिक हेल्थ की मैनपावर नहीं बल्कि केवल सुपर सकर मशीन ही कर सकती थी। विभाग की मशीन खराब थी जिसे अब ठीक करवाया गया है। वहीं, एक मशीन को उधार मांगा गया है। अब दोनों मशीन सीवरेज लाइन की सफाई करेंगी जिसके बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर साफ करने वाले कर्मचारियों की जान को खतरा-
सीवर लाइन की ब्लॉक लाइन को खोलने के लिए पहले कर्मचारी पाइपलाइन और मेनहोल के अंदर चले जाते थे। कई बार हादसों में कर्मचारी अपने जान तक गंवा चुके हैं। इसलिए अब कर्मचारियों की बजाए केवल मशीन से ही सीवरेज की ब्लॉक लाइन को खुलवाया जाता है। इसी के लिए दोनों मशीनों को लगाया जा रहा है।

अब दो मशीनें करेंगी सफाई
ब्लॉक सीवरेज पाइपलाइन को खोलने के लिए विभाग की मशीन के साथ एक अन्य मशीन को मंगवाया गया है। दोनों मशीनें मिलकर ब्लॉकेज को खोलने का काम करेगी। ये काम दिन रात चलेगा। रात को ज्यादा ठंड होने की वजह से ज्यादातर काम दिन में ही किया जाएगा। एक सप्ताह भीतर लाइन को चालू करने की कोशिश की जाएगी। संजय शर्मा, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed