फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now children will be able to remember the subject for a long time

Panipat News: अब विषय को ज्यादा समय तक याद रख सकेंगे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Now children will be able to remember the subject for a long time
पानीपत। राजकीय विद्यालयों में बच्चों को अब तस्वीरें दिखाकर पढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इससे विद्यार्थी विषय को जल्दी समझ सकेंगे और ज्यादा समय तक याद रख सकेंगे। स्कूलों से जुड़े विभाग के एबीआरसी, बीआरपी के अलावा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसे ई-कंटेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम नाम दिया गया है। कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर प्रशिक्षण संपन्न हो गया है, जबकि खंड स्तर पर कार्यक्रम अगले सप्ताह शुरू होगा। ई-कंटेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का मास्टर ट्रेनर बीआरपी इसराना सुशील कुमार होंगे।
विज्ञापन

एजुकेशन टेक्नालॉजी विंग इंचार्ज तकदीर सिंह ने बताया कि अंडर स्टेट ट्रेनिंग पॉलिसी के तहत अब राजकीय विद्यालयों में बच्चों को विजुअलाइजेशन तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। ई-कंटेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत अध्यापकों व अन्य अधिकारियों को स्मार्ट क्लास, इंटरनेट सॉफ्टवेयर व गूगल से जुड़ी ऐप की जानकारी दी जा रही हैं। इसके जरिए बच्चों को तस्वीरें दिखाकर पढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। ई-कंटेंट के तहत जिले के 500 पीजीटी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

- स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाने पर रहेगा जोर
कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर ममता दहिया ने बताया कि अभियान के तहत शिक्षकों को बच्चों को स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। प्राइमरी के बच्चों को मोबाइल या अन्य तरीके से सेब दिखाकर बताया व समझाया जाएसा। वहीं गणित के टूल का प्रयोग विषय में कैसे किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी दी जा रही है। बच्चों को मैथ टूल से पढ़ाने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खंड स्तर पर शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
कार्यक्रम के तहत स्कूलों से जुड़े विभाग के एबीआरसी, बीआरपी के अलावा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें उन्हें गूगल फार्म बनाने, गूगल वर्कशीट, गूगल कैलेंडर बनाने की जानकारी भी दी जा रही है। इसका प्रयोग बच्चों को होम वर्क देने, गर्मी व सर्दी की छुट्टियों में वर्कशीट तैयार करने के लिए दिया जा सकता है और उसे चेक किया जा सकता है। इतना ही नहीं मोबाइल एप के जरिए ई पोस्टर व बैनर बनाने की जानकारी भी दी जा रही है। जिससे बच्चों को तरह-तरह की तस्वीरें बनाकर दिखाया जा सके। उन्हें ऑन लाइन न्यूज लेटर बनाना आदि सिखाया जा रहा है।

ई कंटेंट डेवलमेंट पर करना होगा फोकस : नरवाल
- ई कंटेंट डेवेलमेंट समय की जरूरत है। स्कूलों में पढ़ाई के सिस्टम में बदलाव लाना होगा। बच्चों को मनोरंजक तरीके से पढ़ाई से जोड़ा होगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उम्मीद है इससे काफी बदलाव आएगा।
- बिजेंद्र नरवाल, प्रिंसिपल, डाइट, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed