फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now before 84 days you will be able to take the second dose abroad

अब 84 दिन से पहले दूसरी डोज लेकर जा सकेंगे विदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Now before 84 days you will be able to take the second dose abroad
पानीपत। अब 84 दिन से पहले कोविड-19 टीके की दूसरी डोज लेकर आप विदेश जा सकेंगे। लोगों की समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। असल में लोगों को काम से विदेश जाना है और वहां जाने के लिए टीके की दोनों डोज अनिवार्य हैं। ऐसे में पहली डोज तो लग गई, लेकिन 84 दिन पूरा होने की वजह से दूसरी डोज नहीं लग रही थी, जिसकी वजह से लोग विदेश नहीं जा पा रहे थे। इस समस्या का अब समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड टीके की पहली डोज लगने के बाद समय पूरा न होने की स्थिति में विदेश में शिक्षा ग्रहण करने, रोजगार या सरकारी कार्य के उदेश्य से विदेश जाने, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ अन्य श्रेणियों को आपात या अनिवार्य स्थिति में विदेश जाने के लिए जोड़ा गया है। इनमें स्वास्थ्य समस्या के लिए उपचार करवाने, देश में फंसे विदेश नागरिकों और ऐसी कोई भी परिस्थिति, जिसमें विदेश यात्रा अनिवार्य है, को शामिल किया गया है। कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के समयवधि के लिए यह छूट दी जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी पेश नहीं आए।
विज्ञापन

ऑनसाइट मिलेगी सुविधा, दिखाने होंगे दस्तावेज
समय से पहले कोविड की दूसरी लगवाने के लिए वीजा या कंफर्म टिकट दिखाना होगा। इसके साथ किस काम से विदेश जा रहे हैं, उससे संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। ऐसे लाभार्थियों को टीके की दूसरी डोज सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर ऑनसाइट उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिकों की सुविधा के लिए यह सुविधा सभी सरकारी कोविड केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने विदेश जाने वाले लोगों के लिए कोविशील्ड की पहली एवं दूसरी डोज लेने की समयावधि में छूट देने का निर्णय लिया गया है। जिसे लोग अनिवार्य कार्य से विदेश जा सकें। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं। - सुशील सारवान, उपायुक्त, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed