फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now bar asociation election going to offline

अब ऑफलाइन होंगे बार एसोसिएन के चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now bar asociation election going to offline
बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बुधवार को पांच पदों पर 13 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे, लेकिन दोपहर तीन बजे हाईकोर्ट के आदेश पर ऑनलाइन चुनाव रद्द करने पड़े। अब ऑफलाइन ही चुनाव कराए जाएंगे। अब अगली चुनाव की तारीख तक उम्मीदवारों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पानीपत में पिछले कई दिन से ऑनलाइन चुनाव की तैयारी चल रही ेथी। एक सप्ताह पहले बार चुनाव की रूपरेखा का एक आदेश जारी हुआ था, जिसमें प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव, कैशियर के पद के 16 सितंबर को नामांकन की घोषणा की गई थी। 17 सितंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते थे। इसके बाद एक अक्तूबर को चुनाव और उसी शाम को परिणाम घोषित होने थे। 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पांच पदों पर नामांकन भरे गए। लेकिन दोपहर करीब तीन बजे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी उम्मीदवारों के चेहरे उतर गए।
विज्ञापन

कोर्ट का हर फैसला स्वीकार, किसी भी मोड में हो चुनाव : दुहन
हाईकोर्ट का हर फैसला मंजूर है, चाहे वह ऑफलाइन मोड में चुनाव हो या ऑनलाइन। उन्होंने दोनों ही मोड का ध्यान में रखते हुए बार एसोसिएशन की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र दुहन, प्रधान पद उम्मीदवा
कुछ वकील पहले ही कर चुके थे ऑनलाइन मोड का विरोध : खर्ब
बार एसोसिएशन पानीपत के साथ साथ अन्य जिलों के वकीलों ने भी ऑनलाइन चुनाव का विरोध किया था। पानीपत से भी लेटर पैड पर पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल को इस मुद्दे को लेकर पत्र भेजा जा चुका है। कोर्ट के फैसले से खुश हैं।
- शेर सिंह खर्ब, प्रधान, बार एसोसिएशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed