{"_id":"5f8360c68ebc3e9ba1388c71","slug":"now-america-is-buying-handloom-products-from-brazil-and-europe-panipat-panipat-news-knl472238152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमेरिका, ब्राजील और यूरोप पानीपत से खरीद रहे हैंडलूम प्रोडक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अमेरिका, ब्राजील और यूरोप पानीपत से खरीद रहे हैंडलूम प्रोडक्ट
विज्ञापन
पानीपत। चीन के वुहान से विश्वभर में फैली कोरोना महामारी का लाभ पानीपत के हैंडलूम कारोबार को हुआ है। चीन को एक्सपोर्ट को झटका देकर पानीपत के हैंडलूम एक्सपोर्ट को तीन हजार करोड़ का लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसकी वजह अमेरिका, ब्राजील और यूरोप के देशों का हैंडलूम इंपोर्ट है। यह देश अब हैंडलूम प्रोडक्ट पानीपत से मंगा रहे हैं। बेडशीट और बाथमेट के बड़े ऑर्डर इन देशों से टेक्सटाइल नगरी को मिल रहे हैं। यह आर्डर पहले चीन के खाते में जाते थे। उद्योपतियों को उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहा तो एक्सपोर्ट 12 से 15 हजार करोड़ सालाना पहुंच जाएगा। यानी तीन हजार करोड़ की वृद्धि होगी।
ब्राजील से पहली बार कंबल का आर्डर
अमेरिका और यूरोपियन देशों ने अपना हैंडलूम इंपोर्ट भी एक फीसदी बढ़ा दिया है, जिसका फायदा भी मिल रहा है। पहले जो इंपोर्ट तीन फीसदी था वो चार फीसदी हो गया है। पहली बार अमेरिका और यूरोप से कंट्री कॉटन बाथमेट की डिमांड आई है। वे पॉलिस्टर की जगह कॉटन का रुख कर रहे हैं। ब्राजील से पहली बार पानीपत को कंबल का आर्डर मिला है।
पॉलिस्टर प्रोडक्ट में चीन बेहतर, लेकिन चीन के लेबल से परहेज
उद्यमियों के मुताबिक फर्निशिंग की बात करें तो पॉलिस्टर प्रॉडक्ट चीन से बेहतर अभी कोई नहीं बना रहा, लेकिन अमेरिका को चीन का लेबल नहीं चाहिए। इसलिए दूसरे देशों की ओर देख रहे हैं। जो बाथमेट चीन से पॉलिस्टर का लिया जा रहा था, उसे अब पानीपत से कॉटन का लिया जा रहा है।
विज्ञापन
- बोले उद्योगपति
- बड़ा अवसर और चुनौती दोनों ही है : प्रीमत सचदेवा
पहले ब्राजील के इंपोर्टर चीन से मिंक कंबल मंगाते थे। पहली बार पानीपत कारोबार कर रहे हैं। कोरोना काल के दौरान दूसरे देश पानीपत की ओर देख रहे हैं। ये पानीपत के लिए अच्छी बात है। यग बड़ा अवसथर और चुनौती दोनों ही है।
- प्रीतम सचदेवा, प्रधान, पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं मिंक कंबल प्लांट के मालिक
सभी ऑर्डर पूरा करने में जुटे हैं: राणा
पानीपत को अच्छा ऑर्डर मिल रहा है। सभी उद्योगपति विदेशी ऑर्डर पूरा करने में जुटे हुए हैं। उद्योगों ने काफी गति पकड़ी है। अब विश्व भर को पानीपत से बहुत उम्मीदें हैं।
- भीम राणा, प्रधान, डायर्स एसोसिएशन