फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notification for admission in ITI released, application process will start soon

Panipat News: आईटीआई में दाखिले की अधिसूचना जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
Notification for admission in ITI released, application process will start soon
पानीपत। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह जून से शुरू होगी। जो 20 जून तक जारी रहेगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी करने के बाद अब कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को दाखिले के लिए पत्र जारी किया है। वहीं, आवेदन प्रक्रिया को लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले विभाग ने दाखिले से पहले दस्तावेज तैयार करने का पत्र जारी कर दिया है। वहीं, कोर्स अनुसार सीटों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस बार संस्थानों में नई ट्रेड भी शुरू करने की संभावना है जिससे विद्यार्थियों को कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे। विभाग ने इच्छुक आवेदन कर्ता उम्मीदवार को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज जरूरत होगी। आवेदकों को शैक्षिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थाई निवासी हेतु मूल प्रमाण-पत्रों की स्केन प्रतियां दाखिला फार्म के साथ ही आवश्यकतानुसार अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन




37000 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की है 10वीं, 12वीं की परीक्षा

जिले में इस बार 15500 विद्यार्थियों ने 12वीं तथा 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। 10वीं में हरियाणा बोर्ड के 14589 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 6490 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, 12वीं में हरियाणा बोर्ड के 10175 जबकि सीबीएसई के 5450 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं, जिले की नौ राजकीय आईटीआई में करीब 2800 सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले की राजकीय आईटीआई में सीटों की स्थिति-

आईटीआई सीटें
पानीपत - 1336

नौल्था - 316

बापौली - 280

मतलौडा - 256

बराना - 184

पानीपत महिला - 128

चुलकाना - 108

पाथरी - 104

समालखा महिला - 84

कुल - 2856

(नोट:- उक्त आंकड़े गत वर्ष उपलब्ध सीटों के आधार पर हैं। इनमें परिवर्तन संभव है।)



वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 जून से 20 जून तक चलेगी। निदेशालय की ओर से आवेदन करने के लिए पत्र जारी किया गया है। जिले में नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। जिले में सरकारी आईटीआई में करीब 2800 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। दाखिले के समय प्रयुक्त दस्तावेजों को पहले ही तैयार कर लें।

- विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed