फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Notice to ALM and LM, union warns of agitation

Panipat News: एएलएम और एलएम को नोटिस, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 26 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Notice to ALM and LM, union warns of agitation
पानीपत। एएचपीसी वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को गोहाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में बैठक की। इसमें कर्मचारियों पर हो रही अनुचित कार्रवाई पर चर्चा की गई। यूनियन ने आरोप लगाया कि हाल ही में 48 एएलएम व एलएम कर्मचारियों को बिना ठोस कारण नोटिस जारी किया गया। यह न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है बल्कि छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाकर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन

एएचपीसी के जिला सचिव रमेश ने कहा कि बैठक के दौरान एसडीओ द्वारा कर्मचारियों को दोषी ठहराने की कोशिश असंवेदनशील रवैया दर्शाती है। साथ ही टी एंड पी किट उपलब्ध न कराना और टीएल (ट्रांसमिशन लाइन) कार्य के लिए अलग टीम का गठन न होना कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर डाल रहा है। कर्मचारियों काे जारी भी कारण बताओ नोटिस तुरंत वापस लिए जाएं। सभी कर्मचारियों को आवश्यक टी एंड पी किट उपलब्ध कराई जाए। टीएल कार्य के लिए अलग टीम शीघ्र गठित की जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 26 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं की गई तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ व प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed