फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   note bann, open bank account, panipat, haryana

नवंबर में जिले में खुले करीब 20 हजार खाते

Tue, 29 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 29 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। नोटबंदी के बाद जिले में एक दम खाता खुलवाने में तेजी आ गई है। नवंबर में ही बैंकों में 20 हजार से अधिक नए खाते खोले गए हैं। बताया जा रहा है कि इन खातों में से अधिकतर फैक्ट्री मालिकों ने खुलवाए हैं।
विज्ञापन

आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने शाम को भाषण के दौरान घोषणा की आठ नवंबर की रात 12 बजे के बाद से 500 और एक हजार के नोट बंद कर दिए हैं। इसके बाद से पूरे नवंबर में करीब 20 हजार तक खाते खोले जा चुके है। बैंक सूत्रों के अनुसार पानीपत जिले में नवंबर महीने में खोले गए खाते में से अधिकतर खाते फैक्ट्री मालिकों ने अपने कारीगरों के खुलवाए हैं। ऐसे करीबअ 16 हजार खाते हैं। शेष चार हजार खाते सामान्य रूप से जिले के निवासियों ने खुलवाए हैं।
विज्ञापन


अधिकारी को फैक्ट्री में भेज रहे बैंक मैनेजर  
पानीपत जिले के कई बैंक मैनेजर अपने बैंक के अधिकारियों को ही फैक्ट्री मालिक के पास भेजकर बैंकों के खातों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। नवंबर महीने में ही सिर्फ यह कार्य बैंकों के मैनेजर के माध्यम से करवाया जा रहेे है। नवंबर महीने में फैक्ट्री मालिकों ने 16 हजार खाते खोले जा चुके है। चार हजार खाते सामान्य निवासियों ने बैंक में आकर खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नवंबर महीने में एक बैंक में खाते खालने का एवरेज करीब 500 है। इस प्रकार जिले में 20 हजार से अधिक खाते खुले हैं। यदि कोई फैक्ट्री मालिक अपने दस से अधिक खाते खुलवाते हैं, तो बैंक से एक अधिकारी को भेज दिया जाता है। वह नए खातों की पूरी डिटेल ले आते है।
सुरेंद्र पाठक, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed