फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   North John Women Volleyball Championship begins

Panipat News: नार्थ जॉन वूमन वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
North John Women Volleyball Championship begins
पानीपत। गीता यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय नॉर्थ जॉन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का सोमवार को आगाज हो गया है। इस चैंपियनशिप में उत्तर भारत की 52 यूनिवर्सिटी की करीब 600 महिला खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ गीता यूनिवर्सिटी के चांसलर अंकुश बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में बने चार वॉलीबाल कोर्ट पर महिला खिलड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के ऑपनिंग मैच में कुमाऊ यूनिवर्सिटी नैनीताल ने सीएसजेयू कानपुर को हरा कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बतौर मुख्यातिथि चांसलर एसपी बंसल ने कहा की भारत में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खेलों में भारत की बेटियों के योगदान को कम नहीं आंका जा सकता। देश की बेटियों ने भारत का नाम विदेश की धरती पर भी रोशन किया है। उत्तर भारत से आई बेटियों में से ही ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों में देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप की आयोजक डाॅ. रेखा नारंग ने बताया की गीता यूनिवर्सिटी में उत्तर भारत की 52 यूनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
दूसरे मैच में कश्मीर यूनिवर्सिटी की टीम ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा को, क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू की टीम ने डीएस यूनिवर्सिटी हरिद्वार को, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने वीएमएसबी यूनिवर्सिटी की टीम को, गीता यूनिवर्सिटी की टीम ने ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी देहरादून को हरा जीत दर्ज की। इस मौके जीयू के चांसलर एसपी बंसल, प्रो चांसलर अंकुश बंसल, वीसी डाॅ़ गुलशन चौहान, अंतरराष्ट्रीय कोच नरेश कुमार, राजेश खोखर, राजेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed