{"_id":"69efd5848fbb4fee7904afb3","slug":"nomination-of-ruchi-wife-of-bjp-obc-morcha-mandal-president-cancelled-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156245-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडलाध्यक्ष की पत्नी रूचि का नामांकन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडलाध्यक्ष की पत्नी रूचि का नामांकन रद्द
Tue, 28 Apr 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
सनौली। जिला परिषद के वार्ड-13 के उपचुनाव के लिए भाजपा की बगावत में उतरी भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडलाध्यक्ष विपिन पांचाल की पत्नी रूचि का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। उनका दूसरे प्रदेश से आरक्षित कोटे से नामांकन मिला। वहीं निर्दलीय शहनाज का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया है।
रूचि की कवरिंग कंडीडेट उनकी ननद शिखा पांचाल निर्दलीय उम्मीदवार होंगी। उनके सामने भाजपा समर्थित ज्योति का नामांकन सही मिला है। वार्ड में अब शिखा और ज्योति के बीच टक्कर देखन को मिलेगी। जिला परिषद के वार्ड-13 के उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन जांच का दिन रहा। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सुबह ही नामांकन जांच का कार्य शुरू कर दिया गया। निर्दलीय रूचि पांचाल और शहनाज के जाति प्रमाणपत्र दूसरे राज्यों के मिले हैं। वे यहां सामान्य जाति में हैं। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी दोनों के नामांकन रद्द कर दिए। वार्ड-13 में रूचि पांचाल और ज्योति का नामांकन सही। इनको मंगलवार को चुनाव चिह्न दिया जाएगा।
भाजपा नेता रविवार को पूरा दिन मनाने में लगे रहे
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने रविवार को सनौली स्थित होटल जय फूडस में भाजपा कार्यकर्ताओं व वार्ड के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की थी। भाजपा समर्थित ज्योति के लिए प्रचार तेज करने की बात कही थी। इसके उपरांत भाजपा सनौली मंडल प्रभारी मंजीत डिकाडला व संदीप देशवाल और वार्ड के कई गांव के सरपंच विपिन पांचाल के पास सनौली खुर्द कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने विपिन पांचाल को रूचि पांचाल का नामांकन वापस लेने के लिए मनाने का प्रयास किया। विपिन पांचाल ने कहा कि रूचि वार्ड के करीब 15 गांव के लोगों के कहने पर ही चुनाव में खड़ी हुई है। वे सर्व जातीय पंचायती उम्मीदवार के रूप में आजाद चुनाव लड़ेगी। विपिन पांचाल ने बताया कि उनको इसका अंदेशा पहले से ही था इसलिए अपनी बहन शिखा पांचाल का भी नामांकन दाखिल कराया था।