फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Noman went to Pakistan illegally eight years ago

Panipat News: आठ साल पहले अवैध रूप से पाकिस्तान गया था नोमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Noman went to Pakistan illegally eight years ago
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही से लगातार चल रही पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। नोमान ने कबूल किया है कि वह आठ साल पहले अवैध रूप से पाकिस्तान गया था। उसने वहां पर मिलने वाले व्यक्ति, स्थान या काम के बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस को शक है कि वह जासूसी का प्रशिक्षण लेने पाकिस्तान गया था। अब पुलिस उस समय की लोकेशन व अन्य माध्यम से उसकी यात्रा का विवरण खंगालने में जुटी है। इसके लिए एक्सपर्ट एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 13 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत पुलिस ने कैराना के नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान पर पाकिस्तान को सैन्य गतिविधियों की सूचनाएं आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा और इकबाल काना को भेजने के आरोप है। पुलिस ने नोमान को सात दिन की रिमांड पर ले रखा है। जिसके बाद से ही पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही हैै। पुलिस ने नोमान के कैराना स्थित घर पर भी छानबीन की थी। जहां से पुलिस को छह पासपोर्ट मिले थे। इनमें तीन पासपोर्ट नोमान, उसकी मां और उसकी बहन का था। वहीं तीन पासपोर्ट कैराना के ही रहने वाले एक परिवार के थे। पुलिस ने पासपोर्ट की भी जांच की।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि नोमान के पासपोर्ट की वैधता अवधि 2010 में ही खत्म हो गया था। जिसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। पुलिस को इनपुट था कि नोमान 2010 के बाद में भी पाकिस्तान गया है। इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि नोमान 2017 में पाकिस्तान गया था। यह यात्रा उसने अवैध रूप से की थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह पाकिस्तान क्यों और किससे मिलने गया था? पुलिस को शक है कि इस यात्रा में वह आईएसआई एजेंटों से मिला था। जिस कारण पुलिस अब इसकी डिटेल खंगालने में जुटी है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पाकिस्तान की यात्रा की डिटेल खंगाली जा रही है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इस संबंध में नया खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पासपोर्ट बनवाने वालों से भी पूछताछ
नोमान के घर से आठ पासपोर्ट मिले थे। इनमें से तीन पासपोर्ट नोमान के परिवार के थे। वहीं तीन पासपोर्ट कैराना के ही एक सिख परिवार के थे। ये पासपोर्ट नोमान ने ही बनवाए थे। इसके बाद पानीपत और कैराना पुलिस ने पासपोर्ट बनवाने वाले परिवार से भी पूछताछ की है। उन्होेंने बताया कि उनका बेटा यूएसए में रहता है। जिसके पास जाने के लिए उन्होंने पासपोर्ट बनवाए थे। कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त परिवार के सदस्यों का नोमान के जासूसी प्रकरण से कोई लिंक नहीं मिला है। जिस कारण उन्हें क्लीन चिट दे दी है।


वर्जन
नोमान से पूछताछ में पता चला है कि पासपोर्ट की वैधता अवधि खत्म होने के बावजूद उसने 2017 में अवैध रूप से पाकिस्तान की यात्रा की। इस यात्रा की डिटेल खंगाली जा रही है। इसमें एक्सपर्ट एजेसियों की भी मदद ली जा रही है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed