{"_id":"689518685dd90a343b0c1fee","slug":"no-water-drainage-complaint-to-minister-panipat-news-c-244-1-pnp1006-141626-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानी निकासी नहीं, मंत्री को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानी निकासी नहीं, मंत्री को शिकायत
विज्ञापन
जीटी रोड पर सर्विस लाइन में भरा दूषित पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। पांच साल से सर्विस रोड पर खड़े दूषित बरसाती पानी की समस्या का समाधान न होने पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत की है। इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों में हलचल शुरू हो गई है। एनएचएआई सोनीपत के परियोजना निदेशक ने ठेकेदार कंपनी नेकस्ट इंफ़्रा एमसीपी हाइवेज प्राइवेट लिमिटेड व एसए इंफ़्रा स्ट्रक्चर कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर को शिकायत की प्रति भेजकर तत्काल समाधान करने के आदेश दिए हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने 18 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत दी है। पीपी कपूर ने शिकायत में बताया कि एनएचएआई ने दिल्ली से पानीपत पर समालखा में जीटी रोड की सर्विस रोड पर बरसाती व दूषित पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है।
जीटी रोड की दिल्ली से पानीपत की तरफ गीता आश्रम के सामने व इंडस्ट्रियल एरिया भापरा में अग्रवाल भाजी शॉप के आगे सर्विस रोड पर पिछले पांच वर्षों से समस्या बनी हुई है। लोगों को अपनी जान जोखिम में डाल कर तेज गति से चल रहे वाहनों के बीच फ्लाइओवर से आना जाना पड़ता है । पीपी कपूर ने आरोप लगाया कि एनएचएआई के अधिकारी सर्विस रोड से दूषित पानी व बरसाती पानी की निकासी का स्थायी इंतजाम नहीं किए हैं। अब तक सिर्फ लीपापोती की जा रही है।