फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No trace of the teenager who drowned in Yamuna

Panipat News: यमुना में डूबे किशोर का नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
No trace of the teenager who drowned in Yamuna
पानीपत। खोजकीपुर गांव के पास यमुना पर बने नए पुल के पास रविवार शाम को यमुना में स्नान करने पहुंचे चार बच्चों में से एक बच्चा गहरे पानी में चले जाने से डूब गया था जबकि तीन बच्चों को आसपास के किसानों ने आवाज लगाकर गहरे में जाने से रोक दिया। साथ ही उनको बाहर निकाल लिया गया। यमुना में डूबे किशोर की तलाश करने के लिए तीन दिनों से गोताखोरों की टीम इंजन बोट से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मगर तीसरे दिन भी देर शाम तक डूबे बच्चे को कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

मृतक किशोर की पहचान यूपी के डुंडू खेड़ा गांव निवासी 14 साल के प्रि‎यांशु के रूप में हुई है। रविवार शाम को चार बच्चे साथ लगते खोजकीपुर गांव के पास यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उनमें से एक किशोर प्रियांशु यमुना में स्नान करने लगा और वह गहरे पानी में डूबने लगा तो साथ के तीन बच्चों ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के किसानों ने उन तीन बच्चों को तो बाहर निकाल लिया पर प्रियांशु का कोई पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed