फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No solution was found even after the auto fell into the drain.

Panipat News: ड्रेन में ऑटो गिरने के बाद भी नहीं किया गया कोई समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
No solution was found even after the auto fell into the drain.
बबैल रोड पर सड़क किनारे टूटी लोहे की ग्रिल। संवाद - फोटो : udhampur news
पानीपत। ड्रेन में ऑटो के गिरने के दो दिन बाद भी नगर निगम ने लोहे की ग्रिल लगाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है, इसके चलते पैदल और वाहन चालकों को हादसे का खतरा सताता है। लोगों का ड्रेन किनारे पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। वीरवार को दोपहर के समय बबैल नाका की ओर से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर ड्रेन में जा गिरा था। राहगीरों ने ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। लोगोंं ने निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। ड्रेन के साथ लगती सड़क पर दिनभर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रहीम, लोकेश, रामकुमार और राकेश ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ड्रेन किनारे लगी लोहे की ग्रिल टूटी पड़ी है, इसके लिए स्थानीय लोगों ने कई बार कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को भी लोहे की ग्रिल लगवाने की मांग की है लेकिन गहरी नींद में सो रहे अधिकारी और कर्मचारी नहीं जाग पाए है। वीरवार को दोपहर के समय ड्रेन में ऑटो गिरने के बाद भी निगम अधिकारियों द्वारा कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बबैल नाका से लेकर लघु सचिवालय तक बनी ड्रेन नंबर एक में कई जगह लोहे की ग्रिल टूटी हुई है। संबंधित कर्मचारियों को भेजकर निरीक्षण कराने के बाद लोहे की ग्रिल को लगवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक राणा, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed