फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No respite from cold, fog will increase

Panipat News: ठंड से राहत नहीं, बढ़ेगा कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
No respite from cold, fog will increase
पानीपत। एक दिन की बारिश के बाद ठंड और कोहरा फिर से बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।
विज्ञापन

वहीं रात को शून्य रही। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा रही। दोपहर बाद तीन से चार बजे तक कुछ देर हल्की धूप निकल पाई।
इसके बाद दिन ढलते कोहरा फिर से बढ़ गया है। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ कोहरा व ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के ही कोहरा छा गया। जिससे दृश्यता 50 मीटर से कम रही। लोगों को दृश्यता कम होने से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे से दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप न निकलने से सुबह का कोहरा छंटते ही शाम को कोहरा आसमान में छाने लगा। जिससे वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए। दिन का अधिकतम तापमान बेशक 18 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन इसका अहसास 16 डिग्री महसूस किया।दोपहर बाद तीन बजे हल्की धूप निकली। कोहरे के चलते धूप भी गर्मी भी लोगों तक नहीं पहुंच पाई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि पहाड़ों में हो रही हिमपात से ठंड ओर बढ़ेगी। शनिवार से तीन-चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोहरा पूरा दिन छाए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed