फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No relief from Corona yet, now inflation will break the back of shopkeepers

कोरोना से अब तक नहीं मिली निजात, अब महंगाई तोड़ेगी दुकानदारों की कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
No relief from Corona yet, now inflation will break the back of shopkeepers
नए साल में रेडीमेड कपड़ा महंगा होने जा रहा है। कारण, सरकार हजार रुपये के नीचे के रेडीमेड आइटमों पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 फीसद करने जा रही है। इस प्रकार सात प्रतिशत दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी और दुकानदारों पर पड़ेगा। दुकानदारों का कहना है कि अभी तक वे कोरोना की वजह से आई आर्थिक मंदी की मार से उबर नहीं पाए हैं कि अब दोबारा फिर से जीएसटी की मार उन पर भारी पड़ने वाली है। इससे ग्राहक भी परेशान होंगे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जो माल उन्होंने पहले 5 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से खरीदा था उस पर 12 प्रतिशत की जीएसटी कैसे दिखाई जा सकती है। इससे सीधा 7 प्रतिशत का नुकसान होगा। वहीं, हजार रुपये से नीचे के आइटम ज्यादातर मध्यम व निम्न वर्ग ही खरीदता है इसलिए ये भी महंगाई से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

7 प्रतिशत का सीधा नुकसान
पहले 5 प्रतिशत जीएसटी था अब 12 प्रतिशत हो जाएगा। जो माल हमने 5 प्रतिशत के हिसाब से खरीदा था उसका 12 प्रतिशत जीएसटी के साथ कैसे बिल बनाया जाएगा। इससे 7 प्रतिशत का सीधा लॉस दुकानदारों को होगा। इससे मंहगाई भी बढ़ेगी और आम आदमी की जेब पर और खर्च भी बढे़गा। -राजू मेहंदीरता
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी की बढे़गी परेशानी
आम आदमी की जरूरत रोटी कपड़ा और मकान की है। रोटी कमानी पहले ही मुश्किल हो रही है, मकान बनाना उससे भी मुश्किल और कपड़ा खरीदना भी मुश्किल होगा। इससे महंगाई काफी बढ़ जाएगी। दुकानदारों के साथ आम आदमी के ग्राहकों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। -देव गर्ग
परेशान दुकानदारों पर मंदी की मार
कोरोना से लेकर अब तक दुकानदार परेशान चल रहे हैं। आर्थिक मंदी ने सबको चपेट में ले लिया है। बाजार खाली हैं, ऊपर से जीएसटी बढ़ाने से महंगाई बढ़ना तो तय है। इसका दुष्प्रभाव दुकानदारों पर पड़ने वाला है। ग्राहक भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। -जय मेहता

ब्याज देने तक ही रह जाएंगे दुकानदार
पहले ही कोरोना की वजह से दुकानदार परेशान थे अब जीएसटी बढ़ने से और ज्यादा परेशान होंगे। महंगाई बढ़ने से दुकानदारी पर सीधा असर पड़ेगा। इनकम होगी नहीं और ब्याज बढ़ता जाएगा। पहले ही दुकानदारों से बैंकों का ब्याज नहीं सहन हो रहा। आगे से माल लेने पर पेमेंट महीने में नहीं की तो वे भी ब्याज लगा देते हैं। -इंद्रजीत कथूरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed