फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No one is immortal in this world: Saraswati Maharaj

संसार में कोई अमर नहीं : सरस्वती महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
No one is immortal in this world: Saraswati Maharaj
पानीपत। स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि एक बार नारद जी हरिनाम संकीर्तन करते हुए आकाश मार्ग से जा रहे थे। उन्होंने मार्ग में काल को जाते हुए देखा।
विज्ञापन

नारद ने काल से पूछा कि कहां जा रहे हो तो काल ने कहा कि जिनका समय पूरा हो गया है, उन्हें लेने जा रहा हूं। काल ने कहा कि संसार में कोई भी प्राणी अमर नहीं है, चाहे वह गृहस्थ हो, साधु हो, वृद्ध हो, युवा हो जिसका समय पूरा हो जाता है, मुझे उसे मृत्युलोक से लाना पड़ता है। नारद ने काल से कहा कि यदि व्यक्ति कथा श्रवण करने वाला हो तो उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
उन्होंने ये बात सेठी चौक स्थित श्री संत द्वारा हरि मंदिर में नव विक्रमी संवत 2082 के उपलक्ष्य पर संत समागम के छठे दिन शुक्रवार को कहे। नारद-काल संवाद की चर्चा के बाद महाराज ने कहा कि व्याख्या करना विद्वता नहीं है। शब्दों की हजार व्याख्याएं हो सकती हैं लेकिन परमात्मा व्याख्या करने से नहीं मिलता। जो शब्दों के जाल में पड़ जाए, वह भगवान तक नहीं पहुंच सकता।
विज्ञापन

साधु इस व्याख्या के जाल में नहीं पड़ता। इसलिए वह उस परम तत्व का अनुभव कर पाता है। स्वामी ने कहा कि मनुष्य शरीर दुर्लभ है। सब योनियों में एक मनुष्य ही ऐसा है जो श्रेष्ठ चिंतन कर सकता है। यह जरूरी नहीं कि कोई श्रेष्ठ विद्वान आपको भगवान से मिलवा सकता है। जीवन के सत्य को समझोगे तो मौत तुम्हारे लिए उत्सव बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने में दुख नहीं होगा। इससे पूर्व कलानौर से पधारे महंत रामसुखदास महाराज ने भी प्रवचन से श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस दौरान हरिद्वार से महामंडलेश्वर स्वामी अरूणदास महाराज एवं ब्रह्मर्षि नाथ महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed