फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No one could escape the blow of karma: Ashish

कर्मों की मार से कोई भी नहीं बच पाया : आशीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
No one could escape the blow of karma: Ashish
पानीपत। मानव पाप कर्म करने में एक क्षण भी नहीं सोच रहा है। वह हिंसा करने, झूठ बोलने, चोरी करने, असंयम के रास्ते पर चलने में आगे है। इसलिए उसके दान, सेवा, सहयोग आदि अच्छी प्रवृति के सद् पुरुषार्थ कमजोर पड़ जाते हैं। दुनिया में कर्मों की मार से आज तक कोई भी नहीं बच पाया है, भले ही वह अवतारी पुरुष ही क्यों न हो।
विज्ञापन

ये शब्द राष्ट्र संत उत्तर भारतीय प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ने रविवार को अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में अपने प्रवचन के दौरान कहे। प्रवर्तक महाराज यहां तत्व चिंतक उत्तम मुनि महाराज, स्वाध्याय साधक विराग मुनि महाराज, बालचंद महाराज, ठाणा-4 के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पाप करते हुए डरें, सौ बार सोचें कि इसका दुष्परिणाम क्या हो सकता है। जैसे आग में हाथ डालते वक्त मानव डरता है, वैसे ही पाप मार्ग से डरते रहना, बचकर रहना, कुपथ को त्याग कर चलना ही धर्म का मार्ग है, आत्म कल्याण का मार्ग है। मत भूलिए कि दुनिया में कर्मों की मार से आज तक कोई भी नहीं बच पाया है, भले ही वह अवतारी पुरुष ही क्यों न हो।
विज्ञापन

उत्तम मुनि महाराज ने कहा कि मानव बड़े-बड़े भवनों में रहने से, महंगी गाड़ी में सफर करने से या बड़े पद पर प्रतिष्ठित होने से बड़ा नहीं होता बल्कि वह बड़ा तब होता है जबकि उसके जीवन में शील, संयम व सदाचार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संसार के हर जीव में महावीर बसा है, दुख दो न किसी को, यह उसी ने तो कहा है, सबसे बड़ी है जगत में दया, दान की दौलत, उपकार की दौलत, इस अहसास की दौलत इक रहम की दौलत से यह संसार बसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed