{"_id":"670c6703a668745b800b7c17","slug":"no-entry-of-vehicles-in-the-market-exit-point-will-be-on-sanauli-road-panipat-news-c-244-1-pnp1001-125808-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाजार में वाहनों की नो एंट्री, सनौली रोड पर रहेगा एग्जिट प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाजार में वाहनों की नो एंट्री, सनौली रोड पर रहेगा एग्जिट प्वाइंट
विज्ञापन
पानीपत। त्योहारी सीजन में इंसार बाजार को वनवे किया जाएगा। जीटी रोड और पुराना बस स्टैंड की तरफ के सभी रास्तों से वाहन प्रवेश कर सकेंगे। सनौली रोड दिल्ली जूस कॉर्नर की तरफ इनका एग्जिट प्वाइंट रहेगा। यहां से दोपहिया वाहन चालक बाहर निकल सकेंगे। बाजार में दूसरे वाहनों समेत रिक्शा व ई-रिक्शा की भी एंट्री नहीं होगी। यह सब सुबह 10 से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। इस पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह सोमवार को बाजारों के प्रधानों के साथ बैठक में मुहर लगाएंगे। इसके साथ हर प्वाइंट पर नाका बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही दुकानदारों को भी अतिक्रमण हटाने के बारे में कहा जाएगा।
डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने रविवार को बाजार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य सदस्यों के साथ इंसार बाजार समेत विभिन्न बाजारों का दौरा किया। उन्होंने इंसार बाजार का लालबत्ती चौक जीटी रोड से दौरा शुरू किया। वे यहां से इंसार चौक पर पहुंचे। इसके बाद शाह मार्केट, सलारजंग गेट और फिर एसडी कॉलेज रोड पर पहुंचे। उनके साथ यातायात पुलिस के अधिकारी भी साथ थे। डीएसपी ने हर सड़क व बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर बाजारों के प्रधानों व दुकानदारों से बात की। यहां करीब दो घंटे तक अलग-अलग बिदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर अनिल मदान, सुशील भराड़ा व गौरव लिखा समेत अन्य दुकानदार साथ रहे।
बाजार में यहां यह रहेगी व्यवस्था
जीटी रोड की तरफ लालबत्ती, पालिका बााजार, गुरुद्वारा रोड, एसडी कॉलेज रोड, जगन्नाथ मंदिर रोड और सलारगंज गेट से बाजार में प्रवेश किया जा सकेगा। यहां एंट्री प्वाइंट पर पुलिस का नाका रहेगा। किसी भी वाहन चालक को बाजार में जाने की परमिशन नहीं होगी। वहीं सनौली रोड दिल्ली जूस कॉर्नर पर एग्जिट प्वाइंट रहेगा। बाजार में जाने वाले दोपहिया वाहन चालक यहां से निकल सकेंगे। गुड़ मंडी में जाने वाले लोगों के लिए एसडी कॉलेज रोड से अमर भवन चौक से होकर रास्ता दिया जागा। वे इसके दूसरी तरफ हलवाई हट्टा से एसडी मॉडर्न स्कूल की तरफ निकल सकेंगे।
विज्ञापन
बाजार में तेज हुई खरीदारी
नवरात्र के साथ बाजार में खरीदारी शुरू हो गई थी। अब यह और तेज हो गई है। रविवार को पूरे बाजार में सुबह ही खरीदारी शुरू कर दी थी। यहां देर शाम तक खरीदारी चली। दोपहर के समय एलिवेटेड हाईवे के नीचे की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को जगह नहीं बची थी। लोगों ने जीटी रोड की सर्विस लेन पर गाड़ियों को खड़ा किया। यहां पर भी रास्ता नहीं मिला। जीटी रोड की पूरी सर्विस लेन पर गाड़ियां खड़ीं हो गई।
वर्जन :
त्योहारों के चलते इंसार बाजार समेत दूसरे बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। यहां यातायात की विशेष व्यवस्था की जाएगी। यातायात प्लान को लेकर पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक में तय किया जाएगा। इसके बाद इसको धरातल पर लागू किया जाएगा। पुलिस जीटी रोड समेत अन्य सड़कों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है।
सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात।
बाजार में त्योहारों को लेकर खरीदारी बढ़ गई है। अतिक्रमण और लोगों के वाहनों के साथ बाजार में पहुंचने