फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No entry of three whealers n four whealers

आज से बाजारों में तिपहिया और चौ पहिया वाहनों एंट्री बैन, हर एंट्री प्वाइंट पर रहेगी पुलिस, कटेंगे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
No entry of three whealers n four whealers
पानीपत। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में भीड़ और जाम से लोगों को निजात दिलाने के साथ, बाजारों में अपराध कम करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बाजार प्रधानों के साथ नया रूट प्लान किया है। जिसमें सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक सभी बाजारों में तिपहिया और चार पहिया वाहनों की एंट्री को बंद कर दिया गया है। बाजारों में केवल आपातकालीन वाहन जिनमें एंबुलेंस, पुलिस, फायर के वाहन ही जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर किला क्षेत्र से लेकर सलारगंज गेट होते हुए बस स्टैंड, यहां से संजय चौक, यहां से दिल्ली जूस कार्नर से होते हुए सब्जी मंडी के रास्ते बाजारों में जाने वाले सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी। इस एरिया में करीब 20 बाजार हैं। जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। भीड़, वाहनों के आने जाने और अतिक्रमण से जाम तक लगता हे। इसे देखते हुए एसडी कॉलेज वाले रोड को वाहनों के लिए एग्जिट प्वाइंट बनाया गया है। इनके अलावा बाजार में भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान तो होंगे ही साथ में उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। इसके लिए निगम टीम को भी निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस डीएसपी संदीप सिंह ने सिटी एसएचओ बलराज समेत करीब 10 पुलिस कर्मियों को लेकर बाजारों में दौरा किया। इस दौरान बाजार प्रधानों ने भी उनका सहयोग करते हुए बाजारों के हालात से वाकिफ कराया। जिसके बाद वाहनों का रूट प्लान भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए एंट्री प्वाइंट लेकिन रहेंगे वन वे:
सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक लाल बत्ती चौक, सेंट्रल बैंक वाली गली, सलारगंज गेट, गुरुद्वारा रोड, चौड़ा बाजार, इंदिरा बाजार, सर्कुलर रोड से होते हुए दिल्ली जूस वाला रोड, एसडी कॉलेज रोड को एंट्री प्वाइंट बनाया गया है। ये रोड वन-वे हैं। इसलिए इन रास्तों से ही लोग आ जा सकेंगे।

दूसरी ओर अमर भवन चौक, सेठी चौक, एसडी कॉलेज, राजपूताना बाजार, कंबल मार्केट, पचरंगा बाजार, लक्ष्मी कंबल मार्केट में वाहन लेकर आने वाले लोग एसडी कॉलेज वाले रोड पर वन वे में व्हीकल से जा सकते है लेकिन उनको अमर भवन चौक से होते हुए पशु अस्तपाल वाले रोड से आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed