फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No eligible citizen should be left out of the voter list: Deputy Commissioner

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने से छूटे न कोई पात्र नागरिक : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
No eligible citizen should be left out of the voter list: Deputy Commissioner
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि हर पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
वीसी के बाद उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि फील्ड में जाकर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण करें। कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी 912 बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा चुका है और वे लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

44.05 प्रतिशत प्रपत्र वितरित किए
उपायुक्त ने बताया कि जिले कुल मतदाता 9,66,687 हैं। चारों विस क्षेत्र में 912 बीएलओ हैं। अब तक 4,25,792 प्रपत्र वितरित किए गए हैं। यह लगभग 44.05 प्रतिशत है। इस अभियान से जुड़ी किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर निगम आयुक्त डॉ. पंकज व एडीसी अंकित चौकसे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed