फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No clue could be found even after 48 hours of the murder

Panipat News: हत्या के 48 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया कोई सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
No clue could be found even after 48 hours of the murder
पानीपत/मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र के नैन गांव में चाकू से गोदकर ट्रक चालक मोनू की हत्या के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस हत्याकांड के खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का दावा कर रही है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई तथ्य नहीं तलाश पाई जिससे स्थिति स्पष्ट हो। उधर आरोपियों का भी अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 10 बजे नैन गांव से परढाना गांव जाते हुए रजवाहे पटरी पर चाकू मारकर मोनू की हत्या कर दी गई थी। कैथल के खरौंदी गांव निवासी मृतक मोनू छह साल से नैन गांव में अपनी बुआ के घर रह रहे थे और सीमेंट फैक्टरी में ट्रक चालाक थे। मंगलवार रात को 10 बजे डयूटी पर जाते हुए पांच युवकों ने उन पर हमला किया था। हमले में छाती में चाकू लगने से उनकी मौत हो गई थी। मृतक की बुआ के लड़के रवि ने नैन गांव के तीन आशीष, मोहित और अश्विन व परढाना गांव के दो जोनी और रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। वारदात के समय हमलावर पक्ष से भी दो युवक जोनी और रोहित घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जिस कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने हत्याकांड की जांच सीआईए-2 की टीम को सौंपी थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को ह चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed